सपने में चुनरी और सिंदूर देखना देता है ऐसा संकेत, जानें क्या होता है मतलब?

सपने में चुनरी देखना

सपने में चुनरी और लाल सिंदूर कई लोगों को दिखाई देता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में चुनरी देखना और सिंदूर देखना एक शुभ संकेत होता है। इसका मतलब होता है कि आने वाले दिनों में उस व्यक्ति की कोई मनोकामना पूरी होने वाली है। इसके साथ-साथ उसका दांपत्य जीवन में भी खुशहाली रहेगी।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

सपने में लाल चुनरी दिखाई देना

सपने में यदि किसी व्यक्ति को लाल चुनरी दिखाई देता है तो इसका मतलब होता है कि उसे बहुत ही बड़ा आर्थिक लाभ मिलने वाला है। लाल रंग देवी मां का रंग माना जाता है। ऐसे में सपने में लाल रंग की चुनरी दिखाई देना इस बात का संकेत होता है कि स्वयं देवी मां आपके घर में विराजमान होना चाहती हैं और आपके जीवन में बहुत सारी खुशियां देना चाहती हैं।

सपने में चुनरी ओढ़ना

यदि आप सपने में खुद को चुनरी ओढ़ते हुए देखते हैं तो यह सपना अच्छा माना जाता है। इस सपने का मतलब होता है कि आने वाले समय में आपके जीवन में प्रेम संबंधों में मधुरता आने वाली है। यदि आप अविवाहित हैं तो निकट भविष्य में आपका बहुत ही अच्छा प्रेम संबंध शुरू होने वाला है।

सपने में सफेद रंग की चुनरी देखना

सपने में सफेद रंग की चुनरी दिखाई देना भी शुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपके जीवन में शांति आने वाली है। यदि आपके घर में या ऑफिस में झगड़ा या वाद-विवाद चल रहा है तो वह जल्द ही समाप्त हो जाएगा। आपकी निजी जिंदगी में भी यदि कोई प्रॉब्लम है तो वह खत्म हो जाएगी।

सपने में काली चुनरी देखना

सपने में काली चुनरी दिखना अपशकुन माना जाता है। सपने में काली चुनरी दिखाई देना इस बात का संकेत होता है कि आपको धोखा मिलने वाला है। यदि आप बिजनेस करते हैं तो आपका बिजनेस पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आपका पार्टनर आपको छोड़कर जा सकता है। इसलिए बिजनेस तथा अपने निजी जिंदगी में फैसला खुद पर भरोसा रखकर करें।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now