कोरोना का कहर – भारत में 1 दिन में करीब 8 हजार नए मामले, लगभग 5000 की मौत

कोरोना का कहर

नई दिल्ली। भारत में कोरोना का कहर लगातार जारी है। देश में पहली बार एक दिन में करीब 8000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना का यह मामला सामने आया है। भारत में कोरोना संक्रमण के चलते लगभग 5000 लोगों की मौत हो चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ दी गई जानकारी के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 1,73,763 हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को संक्रमितों की संख्या 1,65,799 थी। भारत में सबसे अधिक कोरोना मरीज महाराष्ट्र में हैं। देश में कोरोना से अबतक 4971 लोगों की जान चली गई है।

राजधानी दिल्ली में हालात चिंताजनक

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। दिल्ली में पिछले दो दिनों में 1 हजार से अधिक नए मामले कोरोना के सामने आए हैं। दिल्ली में मात्र एक सप्ताह के अंदर 5000 से अधिक केस हुए हैं। शुक्रवार को दिल्ली में कुल 1106 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। दिल्ली में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 17,387 है। दिल्ली में कोरोना से अबतक 398 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक मामले

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

भारत में कोरोना के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में है। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 62228 तक पहुंच चुकी है। कोरोना की बढ़ती बीमारी के बीच देश के अलग-अलग राज्यों के रहने वाले मजदूरों और कामगार अपने-अपने घरों को लौट रहे हैं। इससे देश के अन्य हिस्सों में भी कोरोना का खतरा बढ़ गया है। महाराष्ट्र में कोविड-19 से अबतक 2098 लोगों की जान जा चुकी है।

गुजरात का हाल भी बुरा

देश के पश्चिमी राज्य गुजरात में कोरोना अपना कहर बरपा रहा है। राज्य में सबसे ज्यादा मरीज अहमदाबाद में हैं। गुजरात में कोरोना वायरस से अबतक 15934 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राज्य में कोविड-19 संक्रमण से 980 लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार की बात करें तो बिहार में कोरोना के 3376 मामले सामने आ चुके हैं। बिहार का मुंगेर जिला कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

कोरोना का कहर – भारत में 1 दिन में करीब 8 हजार नए मामले, लगभग 5000 की मौत

कोरोना का कहर
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts