चुकंदर खाने के फायदे और नुकसान के बारे में जरूर जानना चाहिए

चुकंदर खाने के फायदे

चुकंदर खाने के फायदे और नुकसान – आज के समय में बाजार में बहुत सारे जंक फूड आ चुके हैं। ऐसे में लोग काम के अधिक बोझ के कारण जंक फूड का सेवन करने के आदि हो जाते हैं और अपने स्थास्थ्य को अनदेखा कर देते हैं। हमें प्रकृति ने कई ऐसे खाद्य पदार्थ दिए हैं जिसे खाने से हमारा स्वास्थ्य सही रह सकता है। प्रकृति से प्राप्त खाद्य वस्तुओं से हमें अनगिनत लाभ मिलते हैं। ऐसा ही एक चीज है चुकंदर। आइए जानते हैं चुकंदर खाने के फायदे और नुकसान ( Benefits and Side effect of eating Beetroot) के बारे में विस्तार से।

चुकंदर खाने के फायदे – Benefits of eating Beetroot

रक्तचाप को कम करता है – चुकंदर खाने से हमारे शरीर का रक्तचाप कम रहता है। लगातार 4 हफ्तों तक 200 मिलिलीटर चुकंदर जूस का रोजाना सेवन करने से ब्लड प्रेशर को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।

हृदय के लिए है फायदेमंद – चुकंदर का जूस हृदय रोगियों के लिए भी फायदेमंद है। सप्ताह में एक बार चुकंदर का जूस पीने से हृदयघात की समस्या या स्ट्रोक जैसे जोखिम कम होता है। चुकंदर का जूस पीने से शरीर के मांसपेशियों में ऑक्सीजन प्रयाप्त मात्रा में पहुंचता है। इससे शरीर के अंदर थकान और कमजोरी की समस्या में राहत मिलती है।

कैंसर में फायदेमंद – चुकंदर का सेवन कैंसर जैसी जानलेवा और घातक बीमारी में फायदेमंद है। चुकंदर का सेवन खासतौर पर स्तन और प्रोटेस्ट कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक है।

शरीर में एनर्जी लेवल बढ़ाने में सहायक – चुकंदर खाने से मांसपेशियों में ऑक्सीजन की मात्रा सही से पहुंचने से शरीर को मजबूती मिलती है। रोजाना 70 मिलीलीटर चुकंदर का जूस पीने से शरीर में एनर्जी का लेवल बढ़ जाता है।

लिवर को रखें स्वस्थ – चुकंदर का सेवन नियमित रूप से करने से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ने लगती है और यह फाइबर हमारे लीवर को स्वस्थ और खराब होने से बचाती है।

मस्तिष्क रखें स्वस्थ और तेज – मस्तिष्क से संबंधित अल्जाइमर जैसी बीमारी को रोकने में चुकंदर का रस फायदेमंद होता है। चुकंदर खाने से मस्तिष्क कोशिकाओं और अधिक तेज और स्वस्थ बनने में मदद मिलती है।

पाचनक्रिया में करे सुधार – चुकंदर खाने से हमारे शरीर के पाचनक्रिया में सुधार होता है। चुकंदर शरीर में बिगरते हुए कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद करता है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

गन्ने का जूस पीने के फायदे

गर्मियों में गन्ने का जूस क्यों है फायदेमंद, इम्यूनिटी से लेकर एनर्जी तक देता है फायदा

गन्ने का जूस पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। गर्मी में थकान, कमजोरी…

Jan 28, 2026
Happy New Year Shubhkamna Sandesh

Happy New Year Shubhkamna Sandesh: अपने फ्रेड्स और फैमली को भेजें यह शुभकामना संदेश

नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का संदेश लेकर आता है।…

Dec 18, 2025
Marriage Pressure से कैसे बचें?

Marriage Pressure: शादी की उम्र निकलने पर रिश्तेदारों देते हैं ताने, ऐसे बचें इस दबाव से

समाज में आज भी शादी को लेकर दबाव बहुत गहरा है। खासकर महिलाओं को रिश्तेदारों…

Aug 29, 2025

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद – जो महिलाएं गर्भ से हैं उन्हें चुकंदर का सेवन से शरीर में पोलिक एसिड की मात्रा बढ़ती है। फोलिक एसिड गर्भावस्था में बहुत जरूरी होता है। चुकंदर के जूस में फोलिक एसिड आसानी से मिल जाता है।

एनीमिया दूर करने में मददगार – चुकंदर खाने से आयरन की कमी दूर होती है। एनीमिया से पीड़ित रोगियों को चुकंदर का जूस लेने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और आयरन की कमी पूरी होती है। यौन स्वास्थ्य में भी चुकंदर का सेवन फायदेमंद है।

हड्डियों को मजबूत करे – चुकंदर शरीर में मौजूद अतिरिक्त शुगर को घटाकर फाइबर की मात्रा को बढ़ाता है। इससे शरीर का वजन घटाने में मदद मिलता है। इसके साथ ही चुकंदर का जूस मनुष्य के शरीर की हड्डियाँ और दाँत को मजबूत करने में भी मदद करता है।

बालों और सिर के खुजली में फायदेमंद – चुकंदर से सिर के खुजली में राहत मिलती है। इसके लिए चुकंदर को काटकर उसके टुकड़ों को एक कप पानी में उबालकर उस पानी से नियमित सिर की मसाज करने से सिर की खुजली में राहत मिलती है। यह सिर के बालों के लिए फायदेमंद होता है।

चुकंदर खाने के नुकसान – Side effect of eating Seed

चुकंदर खाने के फायदे (Benefits of eating Beetroot) के साथ-साथ इसके कुछ नुकसान भी हैं। यदि खाने में आप सावधानियां रखते हैं तो ठीक है नहीं तो चुकंदर खाने के नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए चुकंदर खाते समय कुछ सावधानियां बरतना भी जरूरी है।

  1. चुकंदर का जूस या सलाद के रूप में सेवन करते हैं तो दिन में केवल 200 से 250 मिली लीटर लाभदायक होता है।
  2. लो ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रसित लोगों को चुकंदर का सेवन बहुत ही कम मात्रा में करना चाहिए।
  3. चुकंदर का ज्यादा सेवन करने से यूरिन का कलर लाल या पिंक हो जाता है। इस परिस्थिति को विटोरिया के नाम से संबोधित किया जाता है। इसलिए चुकंदर का सेवन एक सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
  4. पथरी की समस्या से पीड़ित लोगों को चुकंदर का जूस नहीं पीना चाहिए। चुकंदर के जूस में मौजूद तत्व पथरी के निर्माण को बढ़ाने में मददगार हो सकती है। पथरी बढ़ने से व्यक्ति को असहनीय दर्द हो सकता है।
  5. चुकंदर में बहुत ज्यादा मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसलिए चुकंदर का अधिक सेवन करने से दस्त की समस्या, कब्ज की समस्या और उल्टी की समस्या भी हो सकती है। इसलिए चुकंदर को या चुकंदर का जूस ज्यादा मात्रा में नहीं लेना चाहिए।

Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

चुकंदर खाने के फायदे और नुकसान के बारे में जरूर जानना चाहिए

चुकंदर खाने के फायदे
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts