नई दिल्ली। फ्रांस के विरोध में बांग्लादेश में कई दिनों से प्रदर्शन हो रहा है। लेकिन फेसबुक पर फैली एक झूठी अफवाह के चलते बांग्लादेश में इस्लामिक कट्टरपंथियों ने कई हिंदुओं के घरों में लूटपाट की और आग लगा दी। यह घटना बांग्लादेश के कोमिला जिले में हुई है। इस घटना ने एक बार फिर से इस्लामिक कट्टरपंथियों पर सवाल खड़ा कर दिया है।
खबरों के मुताबिक, चरमपंथियों ने फेसबुक पर इस्लाम के बारे में नाकारात्मक टिप्पणी करने की अफवाह पर इस घटना को अंजाम दिया। अल्पसंख्यक हिंदुओं पर यह हमला रविवार को शहर के मुरादनगर में हुआ। बांग्लादेश में घटित इस घटना के बाद भारत में सियासत गर्म हो गई है। विपक्ष ने सरकार से अपील की है कि वह इस मुद्दे पर तुरंत ही बांग्लादेश सरकार से बातचीत करे।
इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा इस वारदात को अंजाम दिये जाने के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के साथ यह घटना उस वक्त हुई जब यह अफवाह फैली कि वहां रहने वाले एक हिंदु ने फ्रांस के राष्ट्रपति की तारीफ करते हुए इस्लाम की निंदा की। इस अफवाह के बाद काफी संख्या में कट्टरपंथी इकट्ठा हुए और हिंदु समुदाय के घरों में पहले लूटपाट की और फिर आग लगा दी।
इस घटना के बाद अब इस्लामिक कट्टरपंथियों के विरोध पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं इस मामले में एक स्कूल के हेडमास्टर सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कोमिला जिले के डिप्टी कमिश्नर अब्दुल फजल मीर ने बताया कि गिरफ्तार दोनों लोगों को जेल भेज दिया गया है। अन्य लोगों की वीडियो देखकर पहचान की जा रही है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी
केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…
भारत में इस घटना पर चिंता व्यक्त किया गया। लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने घटना पर चिंता व्यक्त किया। उन्होंने सरकार से मांग की कि केंद्र सरकार बांग्लादेश सरकार से मामले पर तुरंत बातचीत करे। उन्होंने कहा कि फेसबुक पर फैली अफवाह के चलते बांग्लादेश में कम से कम 15 मंदिरों को निशाना बनाया गया है। इस घटना के बाद वहां रहने वाले हिंदु में भय व्याप्त है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































