चाबहार रेल परियोजना – ईरान ने भारत को दिया झटका, परियोजना से हटाया

चाबहार रेल परियोजना

नई दिल्ली। ईरान ने भारत को चाबहार रेल परियोजना से हटा दिया है। इस परियोजना के तहत चाबहार बंदरगाह से जहेदान के बीच 628 किमी लंबे रेल ट्रेक का निर्माण होना था। इसे भारत की सरकारी रेल कंपनी इरकान पूरा करने वाली थी। मौजूदा घटनाक्रम भारत और ईरान के बीच नाजुक रिश्तों की गवाही दे रहा है।

द हिंदू की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस परियोजना को पूरा करने का समय मार्च 2022 तक था। ईरान ने इस संबंध में कहा है कि समरझौते के 4 साल बीतने के बाद भी भारत की तरफ से इस परियोजना के लिए फंड नहीं दिया जा रहा है। बता दें कि ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध की वजह से उपकरणों के सप्लायर नहीं मिल रहे हैं।

बता दें कि पहले ही भारत और चीन के विवाद सुलझाने का काम चल रहा है। ऐसे में ईरान की यह निर्णय भारत और ईरान के संबंध को खराब कर सकता है। भारत ने चाबहार बंदरगाह को बनाने में अरबों रूपए खर्च कर चुका है। ऐसे में ईरान का यह निर्णय किसी बढ़े झटके से कम नहीं है।

चीन करेगा 400 अरब डॉलर का निवेश

इस परियोजना के तहत भारत, ईरान और अफगानिस्तान के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता हुआ था। यह रेलवे लाइन अफगानिस्तान तक बनाने की योजना थी। उधर चीन ईरान के साथ 400 अरब डॉलर की डील करने जा रहा है। इसके बदले में चीन ईरान से सस्ते में तेल खरीदेगा और बदले में ईरान में चीन निवेश करेगा।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

भारत के लिए चाबहार व्यापारिक परियोजना के लिहाज के साथ-साथ रणनीतिक रूप से भी काफी महत्वपूर्ण है। पाकिस्तान का ग्वादर पोर्ट यहां से मात्र 100 किमी. दूर है। ग्वादर पोर्ट के चीन विकसित कर रहा है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन और ईरान के बीच होने वाला यह समझौता 25 साल के लिए हो सकता है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

चाबहार रेल परियोजना – ईरान ने भारत को दिया झटका, परियोजना से हटाया

चाबहार रेल परियोजना
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts