हरिओम कुमार, पटना डेस्क। कहा जाता है कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। केंद्रीय विद्यालय कंकड़बाग की छात्रा रिया ने परचम लहराया है। बिहार के पूर्णिया जिला निवासी माँ नीतू राय (गृहणी), पिता हेमंत कुमार (शिक्षाविद्) अपने व्यस्त दिनचर्या के बीच अपने बच्चों की पढ़ाई पर शुरू से ही ध्यान दिया एवं उन्हें उनके लक्ष्य के प्रति प्रेरित भी किया। आज अपनी पुत्री की सफलता पर वे काफी खुश हैं।
केंद्रीय विद्यालय कंकड़बाग की छात्रा लगन व धुन की पक्की रिया ने सीबीएसई द्वारा जारी 12वीं परीक्षा में 95.4 प्रतिशत लाकर सफलता का परचम लहराया है। फिलहाल विद्यालय एवं राज्य स्तर पर रैंक का पता नहीं चला है। रिया के रिजल्ट पर केंद्रीय विद्यालय कंकड़बाग के शिक्षकों ने भी खुशी जाहिर करते हुए रिया को बधाई दिया।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने
Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

बिहार में वोटर वेरिफिकेशन पर बवाल क्यों? 65 लाख नाम लिस्ट से बाहर, ADR ने सुप्रीम कोर्ट में उठाए सवाल
बिहार में चल रही Special Intensive Revision (SIR) वोटर लिस्ट एक्सरसाइज पर सियासी बवाल थमने…

सीबीएसई द्वारा घोषित 12वीं परीक्षा का रिजल्ट देखकर रिया खुशी से झूम उठी। रिया ने बताया कि इतिहास उन्हें पढ़ना अच्छा लगता है। आगे की पढ़ाई वो राजनीति विज्ञान में करना चाहती हैं। ग्रेजुएशन रिया राजनीति विज्ञान से करना चाहती हैं।
इस सफलता पर रिया का कहना है कि वह मध्यवर्गीय परिवार से आने के कारण उसका परिश्रम संघर्षपूर्ण रहा। पढ़ाई के दौरान वह बीमार भी हुई। फिर भी बिना किसी कोचिंग के तैयारी की। सिर्फ स्कूल क्लास पर निर्भर रही एवं स्वाध्याय से सफलता प्राप्त की। अब वह कल्पित है कि वह बेहतर पढ़ाई कर आईपीएस बनकर देश और आमजनों की सेवा करेगी।
ताजा खबरें 😄👇

क्या बंद हो रही है लाडकी बहिन योजना? नवंबर-दिसंबर की किस्तें अटकीं, जानें पूरा मामला
महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना में दो महीने से किस्तें अटकी हैं। चुनावी प्रक्रिया को…

Gender Crisis: यूरोप का देश जहां महिलाएं खरीद रही हैं किराए पर पति, वजह जानकर होंगे हैरान
लातविया में पुरुषों की कमी इतनी गंभीर हो चुकी है कि महिलाएं पति किराए पर…

Grok Chatbot बना खतरा, आम लोगों के एड्रेस और कॉन्टैक्ट डिटेल लीक करने का दावा
एलन मस्क के चैटबॉट ग्रोक पर निजी जानकारी साझा करने के आरोपों ने दुनिया भर…
एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि अपनी बड़ी बहन से प्रेरणा लेकर परिश्रम किया। अपने माता पिता को आदर्श मानते हुए अपने लक्ष्य के प्रति वह समर्पित है। रिया इससे पहले भी कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं एवं गतिविधियों में उपलब्धियाँ हासिल कर चुकी है। रिया को लेखन, नृत्य एवं वादन का भी शौक है। रिया की सफलता पर पूरे परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।
गौरतलब है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं (साइंस, आर्ट्स व कॉमर्स) के रिजल्ट्स की घोषणा कर दी है। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट पर नतीजे जारी किए हैं। इस संबंध में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


































