एम्स की आईएनआई-सीईटी पीजी प्रवेश परीक्षा स्थगित

सीईटी पीजी प्रवेश परीक्षा

भारत में कोरोना संक्रमण को देखते हुए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने आईएनआई के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए आठ मई को आयोजित आईएनआई-सीईटी पीजी 2021 प्रवेश परीक्षा आगामी जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी है।

एम्स ने राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मौजूदा हालातों के मद्देनजर यह निर्णय लिया है। सरकारी आदेश के मुताबिक आईएनआई-सीईटी पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए संशोधित तिथि बाद में घोषित की जायेगी।

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रही है। हाल के दिनों में रोजाना आने वाले केसों की संख्या 3 लाख से ऊपर जा चुकी है। भारत में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, शुक्रवार रात 12 बजे तक 24 घंटों में भारत में 345,147 नए कोरोना संक्रमित मिले। वहीं, इस दौरान रिकॉर्ड 2621 कोरोना मरीजों की मौत हो गई।

बता दें कि कोरोना महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,89,549 हो गई है। अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,66,02,456 हो गई है। देश में अभी 25,43,914 मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इससे पहले गुरुवार रात तक कोरोना वायरस के 3.32 लाख नए केस मिले थे और इसी दौरान करीब 2250 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। 

लगातार गिर रहा है रिकवरी रेट

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

कोरोना संक्रमण के कारण जहां एक ओर कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है वहीं महामारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी घट रही है। कोरोना संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर गिरकर 83.5 प्रतिशत रह गई है। कोरोना से राष्ट्रीय स्तर पर मृत्यु दर गिरकर 1.1 प्रतिशत हो गई है। 

60 फीसदी संक्रमित केवल सात राज्यों से

भारत में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज केवल 7 राज्यों से हैं। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 66,836 नए संक्रमित मिले। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 28447, दिल्ली में 24331, कर्नाटक में 26962, केरल में 28447, राजस्थान में 15398 और छत्तीसगढ़ में 17397 नए कोरोना मरीज मिले। इन सात राज्यों का कुल संक्रमितों में 60.24 फीसदी का योगदान है। 


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

एम्स की आईएनआई-सीईटी पीजी प्रवेश परीक्षा स्थगित

सीईटी पीजी प्रवेश परीक्षा
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts