देशभर में नए 28000 मामलों के साथ एक दिन में 8 लाख के पार पहुंचे कोरोना मरीज

देशभर में कोरोना वायरस

देशभर में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। हर दिन पहले से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले देश में दर्ज किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, आज पहली बार 24 घंटे में 27 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में संक्रमितों की संख्या अब आठ लाख 49 हजार के पार पहुंच गई है।

बता दें कि अमेरिका और ब्राजील के बाद हर दिन सबसे ज्यादा मरीज भारत में आ रहे हैं। इस अनुसार दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते आंकडों में भारत तीसरे स्थान पर है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अबतक 8 लाख 49 हजार 553 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 22,674 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच लाख 34 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 28 हजार 637 नए मामले सामने आए और 551 मौतें हुईं हैं।

इन 5 राज्यों में है सबसे ज्यादा एक्टिव केस

आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना वायरस इस वक्त 2 लाख 92 हजार 258 कोरोना के एक्टिव केस हैं। देशभर में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में 99 हजार से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु और तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

तमिलनाडु में कुल एक्टिव केस की संख्या 46 हजार 413 है। दिल्ली में 19 हजार 895 एक्टिव केस हैं कोरोना संक्रमण के जबकि गुजरात में 10 हजार 260 और पश्चिम बंगाल में 9 हजार 588 कोरोना एक्टिव केस हैं।

जहां कोरोना के बढ़ते मामलों में भारत का तीसरा स्थान है तो एक्टिव केस के मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है। गौरतलब है कि दुनियाभर में भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

देशभर में नए 28000 मामलों के साथ एक दिन में 8 लाख के पार पहुंचे कोरोना मरीज

देशभर में कोरोना वायरस
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts