आखिर क्या हुआ उस लड़की का जिससे मिलने हामिद अंसारी पाकिस्तान गए थे?

what-happened-after-that-girl-hamid-ansari-visited-pakistan

नई दिल्ली। भारतीय मूल के हामिद निहाल अंसारी जिस लड़की को ढूंढते हुए पाकिस्तान गए और वहां पर 6 सालों की सजा काटी, आखिर क्या हुआ उस लड़की का? हामिद मंगलवार को छह साल की सजा पूरी कर अपने वतन भारत लौट आए हैं। हालांकि जिस लड़की की तलाश में वो पाकिस्तान भटक रहे थे, वो लड़की उन्हें नहीं मिली।

Follow us on Google News
Get Breaking News: Join Channel

हामिद निहाल फेसबुक के माध्यम से बनी एक महिला मित्र से मिलने के लिए पाकिस्तान गए थे। जहां उन्हें पाकिस्तान के कोहाट में जासूसी और बिना दस्तावेज के देश में भ्रमण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कथित रूप से हामिद अफगानिस्तान के रास्ते पाकिस्तान में दाखिल हुए थे।

यह भी पढ़ें -   प्यार की परिभाषा और छोटी सी आशा

जिस लड़की से मिलने हामिद पाकिस्तान गए थे, वो लड़की पाकिस्तान के कोहाट की रहने वाली थी। बता दें कि लड़की ने अपनी पहचान उजागर करने से इंकार किया है। बताया जा रहा है कि अब उस लड़की की शादी हो चुकी है। वहीं हामिद के वापस लौटने पर पारिवार ने दोनों मुल्कों को शुक्रिया किया है।

हामिद की मां ने सरकार और मीडिया की कार्यों को सराहना की। उन्होंने उस वकील की भी तारीफ की और कहा कि बिना फीस के अरविंद शर्मा नाम के वकील ने सुप्रीम कोर्ट तक हमारा केस देखा। वहीं पाकिस्तान में वकील रख्शंदा नाज का भी इसमें बराबर का योगदान रहा। दोनों वकीलों ने हामिद के रिहाई के लिए केस लड़ा और आखिर में जीत उनकी हुई।

यह भी पढ़ें -   Pakistan in Punjab! केंद्र सरकार ने सेना और बीएसएफ को जारी किया रेड अलर्ट
Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।




Get Breaking News: Join Channel