स्त्री नहीं है बेचारी By Pushpanjali Sharma

स्त्री नहीं है बेचारी

किसने कह दिया कि वो निर्लज्ज है

किसने कह दिया कि वो बेहया है

कौन कहता है कि वो असहाय है

कौन कहता है कि वो बेचारी है

 

औरत के दायरे बनाने वालों

जरा अपने गिरेबान में झाकों

क्या अपनी मां को भी संस्कार सिखाओगे

या बहन को सूली पर चढ़ाओगे

 

कुछ पल सुकून देकर उस ममता से पूछो

क्या बीतता होगा उसपर जब कोई बजाता है सीटी

क्या झेलती वो जब समाज उसपर आरोप लगाता है

और जब कोई भी उठा देता है उंगली उसकी आज़ादी पर

 

ऐ धरती के मानव, क्या कहोगे तुम इन सवालों पर

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

ऑपरेशन सिंदूर

ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना की एक साहसिक कार्रवाई

ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना का एक ऐसा अभियान था जिसे विशेष रूप से आतंकवादियों के…

May 21, 2025
आम बजट 2024- 25

आम बजट 2024- 25: बिहार पर फोकस, मुद्रा लोन की सीमा बढ़ी, शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास के लिए 1.48 लाख करोड़

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने MODI 3.0 सरकार का पहला आम बजट 2024-…

Jul 26, 2024
हो जीवन उद्गार प्रिय

हो जीवन उद्गार प्रिय

इंद्रधनुषी सतरंगीझिलमिल हो नभ पंथकनक थाल में मेघ सजा होहो जीवन उद्गार प्रिय। सुरमई शामआँगन…

Apr 3, 2024

क्यों इस धरती पर हर बार एक लड़की ही गलत है

लड़की के कपड़े गलत है, उसका चाल-चलन गलत है

क्यों एक लड़की ही हर बार सही या गलत है

 

क्या करें समाज में पनप रही इस सोच का

निर्भया, दामिनी तो चली गईं

चला गया उन बेटियों का संसार

क्या कभी मिल पाया पूरा इंसाफ़

 

जब हर रोज इस समाज में कुचली जाती हैं मासूम

तो क्या करोगे देश में बढ़ाकर कन्या का अनुपात

जब न्याय देने में ही सालों लग गए

तब कैसे दोगे बेटा-बेटी को एक सा समाज


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India