इस नीति पर निर्धारित होगा पीएम मोदी का आज रात 8 बजे का संबोधन

पीएम मोदी

नई दिल्ली। देशव्यापी लॉकडाउन के बीच आज रात 8 बजे पीएम मोदी टीवी पर देश को संबोधित करेंगे। ऐसे में सवाल यह उठता है कि लॉकडाउन 3.0 हटेगा या बढ़ेगा। आपके  इन सब सवालों का जवाब रात 8 बजे पीएम मोदी के संदेश में मिल सकते हैं। बता दें कि देश के कई राज्यों में कोरोना का संक्रमण बहुत ही तेजी के साथ बढ़ रहा है। ज्यादातर बड़े राज्यों के मुखिया लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में हैं।

गौरतलब है कि अब तक कोरोना के खिलाफ लड़ाई में पीएम चार बार राष्ट्र को संबोधित कर चुके हैं और आज पांचवीं बार देश के नाम संदेश देने वाले हैं। पहली बार 19 मार्च को उन्होंने जनता कर्फ्यू का आह्वान किया था। अपने  दूसरे संबोधन में पीएम ने 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया था। 3 अप्रैल को तीसरे संबोधन में उन्होंने कोरोना के खिलाफ 9 मिनट तक प्रकाश पर्व मनाने की अपील की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को अपने चौथे संबोधन में 24 मिनट के भाषण में लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाया था। आज रात 8 बजे सबकी नजर रहेगी प्रधानमंत्री मोदी देश को क्या संदेश देते हैं?

अपने संबोधन में यह कह सकते हैं पीएम मोदी

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

कल प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की थी। जिसमें महाराष्ट्र, पंजाब, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, बिहार के सीएम ने लॉकडाउन को बढ़ाने की अपील की थी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज रात अपने संबोधन में पीएम मोदी लॉकडाउन पर बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

अब क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान करेंगे या फिर लॉकडाउन से एग्जिट प्लान की घोषणा करेंगे। इसके लिए तो रात 8 बजे का इंतजार करना पड़ेगा। इसपर कुछ हद तक तस्वीरें पीएम मोदी के भाषण में साफ हो सकती हैं। बता दें कि भारत में इस वक्त कोरोना बिमारी से बचाव के लिए लॉकडाउन है। कुछ जरूरी सेवाओं को छोड़कर देश में सभी चीजें बंद हैं। अबतक सरकार की तरफ से तीन बार लॉकडाउन बढ़ाया जा चुका है। फिलहाल देश में 17 मई तक लॉकडाउन है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

इस नीति पर निर्धारित होगा पीएम मोदी का आज रात 8 बजे का संबोधन

पीएम मोदी
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts