नई दिल्ली। रविवार 26 अप्रैल को पीएम मोदी ने मन की बात में जनता को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश की जनता के जज्बे को सलाम किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ वास्तविक लड़ाई देश की जनता लड़ रही है।
पीएम मोदी ने मन की बात में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि पूरा देश और देश का हरेक नागरिक इस लड़ाई का सिपाही है। देश के सभी नागरिक इस लड़ाई को लड़ रहा है और इसका नेतृत्व कर रहा है। पूरा देश में एक लक्ष्य और एक दिशा की तरफ आगे बढ़ रहा है।
पीएम मोदी ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में राज्य सरकारों की भी प्रसंशा की। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश की राज्य सरकारें इस महामारी से निपटने में बहुत अधिक सक्रिय भूमिका निभा रही है। स्थानीय प्रशासन मिलकर इस लड़ाई में अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभा रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत जैसा विशाल देश जो विकास के लिए भूखा है और गरीबी के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है, उसके पास सिर्फ कोरोना वायरस से लड़ने का विकल्प है। पीएम मोदी ने विश्वास जताते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि भविष्य में जब भी महामारी के बारे में चर्चा होगी तो संक्रमण के खिलाफ भारतीय लोगों द्वारा संचालित लड़ाई को हमेशा याद किया जाएगा।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…
बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 26 हजार से पार हो गई है। वायरस से अबतक 824 लोगों की मौत हो चुकी है। 5 हजार 804 मरीज कोरोना बिमारी से अबतक ठीक हो चुके हैं। वहीं विश्व में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगभग 29 लाख हो चुका है। दुनियाभर में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 2 लाख से ज्यादा हो गया है। 8 लाख 22 हजार से ज्यादा लोग पूरी दुनिया में इस बिमारी से ठीक हो चुके हैं।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































