कोरोना से राहत की उम्मीद: क्या मई से मरने लगेगा कोरोना वायरस?

कोरोना से राहत

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में देश को कुछ अच्छे संकेत भी मिल रहें हैं। अबतक भारत में संक्रमण के मामले बढ़कर 24 हजार के पार जा चुका है। इनमें से 5 हजार से ज्यादा मरीज ठीक भी हो चुके हैं जबकि 775 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच कुछ ऐसे संकेत भी मिल रहे हैं जो काफी राहत देने वाले हैं। खबरों के अनुसार यह कहा जा सकता है कि मई में कोरोना से कुछ छुटकारा पाया जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक, मई महीने से देश में कोरोना वायरस के मामलों कमी की शुरुआत हो सकती है। कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए बने टास्क फोर्स के सदस्य डॉक्टर वीके पॉल ने उम्मीद जताई है कि 30 अप्रैल के बाद देश में कोरोना संक्रमण में गिरावट का दौर शुरू हो सकता है। उन्होंने अबतक के आंकड़ों के विश्लेषण के जरिए भविष्य के लिए ग्राफ पेश कर बताया कि 30 अप्रैल तक देश में कोरोना का संक्रमण अपने चरम पर होगा और उसके बाद इसमें गिरावट का दौर शुरू होगा।

बता दें कि देश में अब ऐसे जिलों की संख्या 80 हो गई है, जहां पिछले 14 दिनों से कोई केस सामने नहीं आया है। यह खबर निश्चित तौर पर बहुत राहत देने वाली है। अगर पिछले एक महीने की तुलना करें तो दक्षिण के राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार काफी धीमी हुई है। तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल के उदाहरण सराहनीय हैं।

24 मार्च को तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के रोजाना बढ़ने की औसतन रफ्तार 47.2 प्रतिशत थी जो 23 अप्रैल को घटकर 4.1 प्रतिशत हो गई। इसी तरह कर्नाटक में 24 मार्च को संक्रमण दर 18.9 और केरल में 20.3 थी जो 23 अप्रैल को घटकर क्रमशः 3.4 और 1.8 प्रतिशत रह गई है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

कोरोना वायरस टेस्ट की रफ्तार अब भारत में काफी तेज हो चुकी है। देश में 23 अप्रैल तक 5,41,789 टेस्ट हो चुके थे। टेस्टिंग को बढ़ाना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि विशेषज्ञ बता रहे हैं कि देश में 80 प्रतिशत तक ऐसे केस आ सकते हैं जिनमें कोई लक्षण नहीं है। 13 अप्रैल तक देश में प्रति 10 लाख आबादी पर 177 टेस्ट हो रहे थे जो 10 दिन बाद 23 अप्रैल तक दोगुने से ज्यादा बढ़कर 362 पहुंच गए।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

कोरोना से राहत की उम्मीद: क्या मई से मरने लगेगा कोरोना वायरस?

कोरोना से राहत
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts