रुस में उड़ान भरते ही विमान क्रैश, 71 यात्रियों की मौत

मॉस्को। रूस की राजधानी मॉस्को में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान मॉस्को के बाहरी इलाके में रविवार को दुर्घटना का शिकार हुआ। विमान में कुल 71 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में सभी यात्रियों की मौत हो गई है। विमान राजधानी मॉस्को के डोमोडेडोवो एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हादसे का शिकार हो गया।

पढ़ें- सरकार ने ब्लॉक किया 81 लाख आधार कार्ड, ये है जांचने का तरीका

रूसी न्यूज एजेंसियों के मुताबिक, विमान एंटोनोव एएन-148 यात्रियों को लेकर यूराल के ओर्स्क शहर के लिए रवाना हुआ था। विमान उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही रामेंस्की में दुर्घटना का शिकार हो गया। विमान में 65 यात्रियों के अलावा चालक दल के 6 सदस्य सवार थे। सभी के मौत होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

पढ़ें- क्या आपको पता है अदरक के इन फायदों के बारे में, जानें

बताया जा रहा है कि विमान ने जब उड़ान भरी उसके 10 मिनट बाद ही विमान रडार से गायब हो गया। घटनास्थल के आसपास रामेंस्की के एक गांव के चश्मदीदों ने बताया कि उन्होंने एक जलते हुए विमान को आसमान से नीचे गिरते हुए देखा। वहीं तास न्यूज एजेंसी के अनुसार विमान का मलबा मिल गया है और कोी जीवित नहीं पाया गया है।

हालांकि अभी तक हादसे के कारण का पता नहीं चल पाया है। रुस के परिवहन मंत्रालय ने कहा कि खराब मौसम और पायलट की गलती समेत हादसे के कई संभावित कारणों पर गौर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

आठ घंटे से ज्यादा नींद लेते हैं तो हो जाइए सावधान

ये है अमेरिका का एरिया 51, दफन हैं कई अनसुलझे राज !

दुनिया का सबसे खतरनाक देश है पाकिस्तान, जानें कितने नंबर पर है भारत


मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटर, गूगल प्लस पर फॉलो करें


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

रुस में उड़ान भरते ही विमान क्रैश, 71 यात्रियों की मौत

Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts