पटना। कोरोना वायरस का कहर अब बिहार में भी दिखने लगा है। बिहार के सिवान ने में एक ही परिवार को 25 लोगों का कोरोना हो गया है। सिवान में अभी तक कुल 31 कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या है। 11 नए मामले आने के बाद बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बड़कर 60 हो चुकी है।
बता दें कि बिहार में पहला कोरोना का केस मुंगेर जिले में आया था। बिहार में पहली मौत भी मुंगेर जिले में ही हुआ था। मुंगरे के निवासी ने पटना के अस्पताल में कोरोना से जंग हार गया था और उसकी मौत हो गयी थी।
दूसरी तरफ से बिहार के ही बेगुसराय जिले में दो लड़कों को कोरोना हो गया है। दोनों की उम्र 18 वर्ष के आसपास बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, जिले में जमात के दौरान पकड़े गए युवकों में से 4 को कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है।
बिहार में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले को देखते हुए बिहार सरकार ने एहतियातन पटना और बेगुसराय की सीमा को सील कर दिया है। प्रशासन ने पटना में अन्य जिलों से आने वाली गाड़ियों में उन्ही को इजाजत दिया है जो आवश्यक सेवा से जुड़े हुए हैं।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद
कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने
Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…
बता दें कि भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या 6000 के पार हो चुकी है। कोरोना वायरस से अबतक 199 लोगों की मौत हो चुकी है। इस संक्रमण से अबतक 504 मरीज ठीक हो चुके हैं।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































