भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 6000 के करीब, 478 हुए स्वस्थ

कोरोना वायरस संक्रमण

नई दिल्ली। भारत में कोरोना मरीजों की संख्या करीब 6 हजार के पास पहुंच गई है। मार्च महीने के बाद से ही लगातार भारत में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से अबतक 169 लोगों की मौत हो चुकी है।

अभी तक इस वायरस से 478 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। बता दें कि चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस दुनिया के कई देशों में फैल चुका है। विश्व में कोरोना के कुल मामले 1,503,900 तक पहुंच चुका है। वायरस से 90 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

राजधानी दिल्ली में कोरोना 51 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के कोरोना पॉजिटिव इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया है। जबकि महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 25 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।

भारत में 14 अप्रैल को लॉकडाउन की अवधि खत्म होने से पहले ही लगातार बढ़ रहे मामले चिंता का विषय है। सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुई है। भारत सरकार ने देश में कोरोना वायरस के मद्देनजर कई आवश्यक दवाईयों के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

हालांकि दुनिया में बढ़ मामलों को देखते हुए और कुछ देशों द्वारा दवाई आपूर्ती के अनुरोध के बाद सरकार ने 14 दवाइयों के प्रतिबंध पर से कुछ शर्तों के साथ प्रतिबंध हटा लिया है। वहीं कोरोना वायरस की वजह से देश में पहले डॉक्टर के मौत का मामला सामने आया है। इंदौर के डॉक्टर की मौत कोरोना वायरस की वजह से हो गई।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतक डॉक्टर को श्रद्धांजलि दी। यह देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से किसी डॉक्टर की मौत का पहला मामला है। बता दें कि मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 400 के पार हो चुकी है। देश में सबसे ज्यादा कोरोना का केस महाराष्ट्र में है। महाराष्ट्र में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1135 है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 6000 के करीब, 478 हुए स्वस्थ

कोरोना वायरस संक्रमण
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts