कोरोना वायरस के आगे अमेरिका हुआ पस्त, एक दिन में 1480 लोगों की मौत

कोरोना वायरस

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का संक्रमण दुनिया में और तेजी से फैलता जा रहा है। दुनिया में कोरोना के कुल 1,074,728 मामले सामने आ चुके हैं। भारत में कोरोना का संक्रमण 2547 की संख्या तक पहुंचा है। भारत में कोरोना संक्रमण की वृद्ध बहुत हद तक स्थिर है।

दूसरी तरफ दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका कोरोना के आगे पस्त है। शुक्रवार को अमेरिका में सबसे अधिक 1480 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई। इससे पहले अमेरिका में एक दिन में 1169 लोगों की मौत हुई थी।

कोरोना वायरस से अमेरिका में करीब 3 लाख के आसपास लोग संक्रमित हैं। अमेरिका में इस खतरनाक वायरस से अबतक 7000 से अधिक लोग अपनी जान गवां चुके हैं। अमेरिका में कोरोना का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है।

वहीं दुनिया के अन्य देशों में सबसे ज्यादा लोगों की मौत इटली में हुआ है। इटली और स्पेन कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित हैं। इटली में कोरोना मरीजों की संख्या 1 लाख 19 हजार से अधिक हो चुकी है जबकि यहां पर 14681 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में 1 लाख 19 लोग संक्रमित हैं और 11198 लोगों की मौत स्पेन में हो चुकी है।

चीन के बाद कोरोना वायरस से ज्यादा प्रभावित देशों में जर्मनी का नाम भी शामिल हो गया है। शुक्रवार शाम तक जर्मनी में 89 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। चीन में अभी क 81620 मामलों की रिपोर्टिंग हुई है।

दुनिया में मरोजों की संख्या 10 लाख से अधिक

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 10 लाख 99 हजार से अधिक हो चुकी है। इस खतरनाक वायरस से दुनिया में 58 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत में कोरोना संक्रमित मरीज 2500 के पार

भारत में भी कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यह चिंता का विषय है कि लॉकडाउन में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। भारत में अबतक 2547 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गये हैं। इस वायरस की वजह से अबतक 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

कोरोना वायरस के आगे अमेरिका हुआ पस्त, एक दिन में 1480 लोगों की मौत

कोरोना वायरस
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts