निजामुद्दीन मरकज के लोग सीएए विरोधी और शाहीन बाग धरनों में होते थे शामिल

निजामुद्दीन मरकज

नई दिल्ली। निजामुद्दीन मरकज में शामिल होने आए लोगों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने एक युवक की पहचान भी की है। जांच में यह बात सामने आई है कि जो लोग जमात के लिए आया था वो अक्सर ही शाहीन बाग के धरने में भी शामिल होता था। जिस युवक की पहचान पुलिस ने प्रारंभिक जांच में की है वह अब अंडमान स्थित अपने घर लौट चुका है।

सूत्रों के मुताबिक, यह आशंका इसलिए भी अधिक प्रबल हो जाती है क्योंकि शाहीन बाग धरने में आने वाले तीन लोगों में कोरोना पाए गए थे। पुलिस की जांच में सामने आया है कि अंडमान निकोबार का रहने वाला युवक दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में जमात के लिए आया था। जब पुलिस ने इस बात की जांच की तो पता चला कि वह युवक अक्सर ही शाहीन बाग के सीएए विरोधी धरने में शामिल होता था।

इस खुलासे के बाद अब पुलिस धरने के दौरान शाहीन बाग से सामने आए वीडियो को भी देखेगी। वीडिया के जरिए पुलिस जमात में शामिल लोगों की शाहीन बाग में होने की पहचान करेगी। इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि ये लोग शाहीन बाग, हौजरानी, निजामुद्दीन बस्ती, जामिया मिल्लिया इस्लामिया समेत दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हुए सीएए विरोधी धरनों में जाकर वहां पर जानबूझकर लोगों को कोराना का संक्रमण दिया हो।

वहीं मामले में निजामुद्दीन बस्ती में हुए धरने के एक आयोजक ने कहा कि उन लोगों ने मरकज में रहने वाले परिवारों व जमातियों से सीएए विरोधी धरने में शामिल होने के लिए अनुरोध किया था। लेकिन उन लोगों ने इससे इंकार कर दिया और कहा कि तुम लोग धरना दो, हमलोग यहीं से बैठकर दुआ करेंगे कि सीएए और एनआरसी वापस हो जाए।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

ताजा घटनाक्रम के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर ऐसे जो जमात में आए हुए थे और सीएए विरोधी धरनों में शामिल हुए थे और उनकी पहचान हो जाती है तो उनपर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ निजामुद्दीन मरकज में हुई लापरवाही के मुख्य आरोपी मौलाना साद ने पुलिस की सख्ती के बाद अपने बयान से यू-टर्न ले लिया है।

इससे पहले मौलाना साद ने कहा था कि कोरोना वायरस नमाजियों का कुछ नहीं बिगाड़ सकते। आरोपी मौलाना साद ने कहा था कि कोरोना वायरस के कारण मस्जिद बंद होने का सवाल ही नहीं उठता है। साद ने लोगों से मस्जिदों में ही आकर नामाज पढ़ने की बात कही थी। बता दें भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 2559 हो गई है और इस बिमारी से 70 लोगों की मौत हो चुकी है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

निजामुद्दीन मरकज के लोग सीएए विरोधी और शाहीन बाग धरनों में होते थे शामिल

निजामुद्दीन मरकज
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts