चीन में कोरोना पर जीत का जश्न, चीनी बाजार में फिर से बिकने लगे चमगादड़

चीन में कोरोना

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कहर से एक तरफ पूरी दुनिया जूझ रही है, लेकिन चीन में इस महामारी पर जीत का जश्‍न खरगोश और बत्‍तख का मांस खाकर मनाया जा रहा है। यही नहीं अभी तो इस वायरस से लोग उबरे भी नहीं थे कि एक बार फिर से चीन में चमगादड़ों की बिक्री धड़ल्‍ले से शुरू हो गई है।

जब इस वायरस के फैलने के कारण के बारे में पता किया गया तो माना गया था कि पैंगोलिन से चमगादड़ के रास्‍ते कोरोना वायरस इंसान के शरीर में प्रवेश कर गया और चीन से फैले इस वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचा दी। डेली मेल के मुताबिक, चीन में शनिवार को कोरोना वायरस पर ‘जीत’ का जश्‍न मनाया गया।

इस जश्न में कुत्‍ते, बिल्‍ली, खरगोश और बत्‍तख के खून से घरों की छतें लाल हो गई। इतना ही नहीं चारो ओर मरे हुए जानवरों के अवशेष दिखाई दिए। एक बार की तबाही से अभी लोग उबर भी नहीं पाए और इस जश्‍न के लिए चीन में मीट बाजारों को फिर से खोल दिया गया। तीन महीने पहले वुहान में इसी तरह का एक मीट मार्केट से कोरोना वायरस इंसानों में फैल गया।

कोरोना के इस महामारी से दुनियाभर में अब तक 34 हजार लोग मारे गए हैं। इतना ही नहीं विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि कोरोना वायरस से आने वाले समय में लाखों लोग मारे जा सकते हैं। लेकिन चीन अपने कारनामों से बाज नहीं आ रहा है और फिर से चीनी बाजारों में चमगादड़ों को बेचने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

चीन के ही एक बाजार में चमगादड़, बिच्‍छू और अन्‍य जानवरों को बेच रहे हैं। यहां के लोगों का मानना है कि चीन में कोरोना संकट अब खत्‍म हो गया है। अब घबराने की जरूरत नहीं है। अब यह केवल दुनिया के अन्‍य देशों की समस्‍या है। खबरों के अनुसार, यह नजारा उस समय देखने को मिला जब चीन ने देशभर में जारी लॉकडाउन हटा लिया है।

उधर दुनिया में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दुनिया भर में कोरोना के 8 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना से 39 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं भारत में कोरोना का संक्रमण 1491 लोगों में फैल चुका है और 41 लोगों की मौत हो चुकी है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

चीन में कोरोना पर जीत का जश्न, चीनी बाजार में फिर से बिकने लगे चमगादड़

चीन में कोरोना
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts