कोरोना से विस्थापित प्रवासी मजदूरों के लिए गृह मंत्रालय ने बदले नियम

कोरोना से विस्थापित

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कोरोना से विस्थापित प्रवासी मजदूरों के लिए नियमों में बदलाव किया है। यह बदलाव अस्थायी है। नए नियम के तहत प्रवासी मजदूरों के ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था राज्य आपदा राहत कोष (एसडीआरएफ) के जरिए किया जाएगा। नए नियम के तहत प्रवासी मजदूरों को रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा किया जाएगा।

गृह मंत्रालय ने कोरोना से विस्थापित प्रवासी मजदूरों की मुश्किलों को देखते हुए शनिवार को नियमों में बदलाव को मंजूरी दी। नए बदलाव के बाद 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों के लिए भोजन और रहने की व्यवस्था के साथ-साथ चिकित्सा सेवा और कपड़े भी दिए जाएंगे। गृह मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर व्यवस्था करने को कहा है।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक, एसडीआरएफ के नए नियमों के तहत भोजन, आवास (अस्थायी), कपड़े, चिकित्सा सेवा का प्रबंध किया जाएगा। प्रवासी मजदूर, बेघर लोग और राहत शिविरों और अन्य स्थानों में रह रहे लोगों पर यह नया नियम लागू होगा। लोगों में कोरोना वायरस और भूख से मौत का डर इस कदर समा गया है कि लोग पैदल ही अपने घरों के लिए निकल पड़े हैं।

बता दें कि देश के विभिन्न हिस्सों से कोरोना से विस्थापित मजदूरों की चिंताजनक तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों और वीडियो में मजदूर भूख से रोते-बिलखते नजर आ रहे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों के बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर अपना कार्य स्थल को छोड़ अपने घरों को लौट रहे हैं। सभी पैदल ही 500, 1000 किलोमीटर की यात्रा पर चल पड़े हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

देश में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के चौथे दिन दिल्ली-एनसीआर से मजदूरों ने पलायन शुरू कर दिया है। देश में संपूर्ण लॉकडाउन 21 दिनों का किया गया है। लॉकडाउन के दौरान सामान्य यातायात की सभी सेवाएं बंद हैं। ऐसे में प्रवासी मजदूर पैदल ही अपने-अपने घरों को निकल पड़े हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

कोरोना से विस्थापित प्रवासी मजदूरों के लिए गृह मंत्रालय ने बदले नियम

कोरोना से विस्थापित
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts