भारत में कोरोना: सरकार अलर्ट, अभी तक 3000 से ज्यादा लोगों की मौत

भारत में कोरोना

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस की एंट्री हो चुकी है। महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस ने दुनिभा भर में अभी तक 3000 लोगों की जान ले चुका है। भारत में दिल्ली और तेलंगाना में एक-एक मामला सामने आया है। भारत में कोरोना का मामला सामने आने के बाद सरकार अलर्ट हो गई है। देश के 21 हवाई अड्डों पर सघन चेंकिंग की जा रही है।

तेलंगाना में वायरस मिलने की पुष्टि होने के बाद कर्नाटक सरकार ने आपात बैठक बुलाई है। दिल्ली में जिस शख्स के अंदर कोरोना वायरस मिला है, बताया जा रहा है कि वह हाल ही में इटली से लौटा है। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में 3000 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं और 88 हजार से ज्यादा लोग इसकी चपेट में हैं। चीन में कोरोना से 42 नई मौतें हुई हैं।

भारत में इस वायरस से दो पीड़ित लोगों के मिलने के बाद सरकार अलर्ट हो गई है। भारत में राजस्थान सरकार ने भी एक अपने राज्य में एक मरीज के होने की पुष्टि की है। राजस्थान सरकार का कहना है कि उनके राज्य में भी एक व्यक्ति कोरोना से पीड़ित होने की आशंका है, क्योंकि उसका सैंपल पॉजिटीव आया है।

बता दें कि इससे पहले भारत में कोरोना वायरस के तीन मामले सामने आए थे। तीनों मामले केरल से थे। केरल में मिले मरीज ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। चीन से फैले कोरोना से अबतक 70 से ज्यादा देश प्रभावित हो चुके हैं। चीन के बाहर की बात करें तो कोरोना का सबसे ज्यादा असर दक्षिण कोरिया, इटली और ईरान में फैला है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

ईरान में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है। इटली में 29 लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हो चुकी है। वहीं दक्षिण कोरिया में 17 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना की वजह से 6 लोगों की मौत हुई है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

भारत में कोरोना: सरकार अलर्ट, अभी तक 3000 से ज्यादा लोगों की मौत

भारत में कोरोना
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts