दिल्ली हिंसा के आरोपी आप पार्षद ताहिर हुसैन पर हत्या, हिंसा, आगजनी का केस दर्ज

नॉर्थ दिल्ली में हिंसा

नई दिल्ली। दिल्ली की सड़कों पर पिछले चार दिनों से हिंसा का तांडव अब कुछ हद तक रूक गया है। दिल्ली हिंसा में अबतक 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने आप पार्षद ताहिर हुसैन पर दिल्ली में हिंसा, हत्या और आगजनी कराने के आरोप में केस दर्ज किया है।

ताहिर हुसैन पर आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या का भी आरोप है। आम आदमी पार्टी ने जाँच पूरी होने तक ताहिर हुसैन को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। केस दिल्ली के दयालपुर थाने में दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस ने ताहिर हुसैन के उस घर को भी सील कर दिया है जहां पर से गोलीबारी और पत्थरबाजी का आरोप स्थानीय लोगों द्वारा लगाया गया।

सूत्रों के मुताबिक, स्थानीय लोगों का आरोप है कि ताहिर हुसैन के घर से लगातार 8 घंटों तक पत्थरबाजी और पेट्रोल बम फेके गए। ताहिर हुसैन के घर के छत पर पत्थर, गुलेल और पेट्रोल बम मिला है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ उपद्रवी एक मकान के छत पर से पत्थर और पेट्रोल बम बरसा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह मकान आप पार्षद ताहिर हुसैन का है।

आप पार्षद के घर के छत पर पत्थरों और पेट्रोल बम से भरी टोकरियाँ बिखरी पड़ी मिली। आरोप है कि ताहिर हुसैन ने वीडियो जारी कर अफवाह फैलाई थी कि उनके घर पर अटैक हुआ है, जबकि वायरल वीडियो के मुताबिक, हमला उनकी छत से ही हो रहा है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

वहीं आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हिंसा पर एक सवाल के जवाब में कहा कि जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं होनी चाहिए। दिल्ली हिंसा पर एसआई का गठन कर दिया गया है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

दिल्ली हिंसा के आरोपी आप पार्षद ताहिर हुसैन पर हत्या, हिंसा, आगजनी का केस दर्ज

नॉर्थ दिल्ली में हिंसा
Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

Related Posts