पूर्व पीएम की हालत नाजुक, बीजेपी ने सारे कार्यक्रम किये रद्द

former-pms-condition-delicate-bjp-canceled-all-programs

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी ने वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। उन्हें दिल्ली एम्स में फुल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। पूर्व पीएम की हालत को देखते हुए एम्स का बुलेटिन लगातार पल-पल की जानकारियाँ दे रही है।

पूर्व पीएम की तबीयत को लेकर एम्स की तरफ से जानकारी दी गई है कि उनकी हालत बेहद नाजुक है और पिछले 24 घंटों में कोई सुधार नहीं हुआ है। इस बीच लोगों का एम्स आने का सिलसिला शुरू हो गया है। उनके प्रशंसक और आम लोग लगातार उनके दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी उन्हें देखने एम्स पहुंची।

1857 का सैनिक विद्रोह जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला कर रख दी

अस्पताल के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद पीएम मोदी वाजपेयी का हाल जानने एम्म पहुंचे। पीएम के अलावा कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी वाजपेयी का हाल जाना। पक्ष और विपक्ष के तमाम नेताओं ने वाजपेयी के दीर्घायु होने की कामना की।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो। मुझे व्यक्तिगत रूप से अटल जी विशेष स्नेह और मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा। वहीं पूर्व पीएम की स्वास्थ्य को लेकर मिल रही जानकारी के बाद बीजेपी दफ्तर से स्वतंत्रता दिवस की सजावट को उतार लिया गया है।

जानिए… क्या है खासियत दिल्ली के कनॉट प्लेस में

किडनी में संक्रमण, छाती में संकुलन और पेशाब कम होने के चलते 93 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता वाजपेयी को बीते 11 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पूर्व पीएम के स्वास्थ्य को लेकर उनके गांव के 41 मंदिरों में रुद्राभिषेक यज्ञ चल रहा है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

बता दें कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी डिमेंशिया नाम की गंभीर बिमारी से ग्रस्त हैं। वे 2009 से ही व्लील चेयर पर हैं। अटल बिहारी वाजपेयी 1991, 1996, 1998, 1999 और 2004 में लखनऊ सीट से लोकसभा सदस्य चुने गए। बतौर प्रधानमंत्री अपना पूर्व कार्यकाल पूरा करने वाले अभी तक पहला और एकमात्र गैर-कांग्रेसी नेता हैं।

मैं भी इंसान हूं, मुझे भी जीने दो…

पूर्व पीएम का जन्म 25 दिसंबर 1924 को हुआ था। उन्होंने राजनीति में कदम भारत छोड़ो आंदोलन के जरिए रखा। पूर्व पीएम की हालत को देखते हुए बीजेपी ने देशभर में अपने कार्यक्रम को आज रद्द कर दिया है।


मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटर, गूगल प्लस पर फॉलो करें


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

पूर्व पीएम की हालत नाजुक, बीजेपी ने सारे कार्यक्रम किये रद्द

former-pms-condition-delicate-bjp-canceled-all-programs
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts