हरिवंश नारायण सिंह बने राज्यसभा उपसभापति, पीएम मोदी ने दी बधाई

harivansh-narayan-singh-becomes-rajya-sabha-vice-president-pm-modi-congratulates

नई दिल्ली। राज्यसभा में जदयू सदस्य हरिवंश नारायण सिंह के उपसभापति चुने जाने के बाद जदयू का कद एनडीए में बढ़ गया है। उपसभापति के हुए चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार हरिप्रसाद को हरिवंश नारायण सिंह ने 20 वोटों से हराया। जदयू सदस्य हरिवंश को 125 वोट मिले जबकि विपक्षी उम्मीदवार हरिप्रसाद को 105 वोट मिले।

हरिवंश के उपसभापति चुने जाने के बाद पीएम मोदी ने उन्हें जीत की बधाई दी। पीएम मोदी ने उनकी जीत पर कहा, “मैं राज्यसभा के उपसभापति चुने जाने पर हरिवंशजी को बधाई देता हूं। उन्होंने वर्षों तक समाज की सेवा की है। मैं बी.के. हरिप्रसाद (विपक्ष के नेता) को भी चुनाव में भाग लेने के लिए बधाई देता हूं।”

जानिए भारत छोड़ो आंदोलन की कहानी, जब पूरी अंग्रेजी हुकूमत हिल गई थी

हरिवंश की जीत पर सदन के नेता अरुण जेटली ने भी उन्हें जीत की बधाई दी और कहा कि हरिवंश सिंह पद की गरिमा को बनाए रखेंगे। वोटिंग से पहले बीजेपी ने 126 सदस्यों के साथ होने का दावा किया था तो वहीं कांग्रेस ने 111 सदस्यों के समर्थन की बात कही थी।

चुनाव में कांग्रेस के 61 सदस्यों के अलावा तृणमूल कांग्रेस और सपा के 13-13 सदस्यों, तेदेपा के 6 और माकपा के 5, बसपा और द्रमुक के चार-चार सदस्यों और भाकपा के 2 और जदएस के 1 सदस्य का समर्थन मिलने की उम्मीद थी। विपक्ष को मतदान प्रक्रिया से पहले अपने उम्मीदवार के जीत की उम्मीद थी।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

अब युवाओं को भी टिकट पर डिस्काउंट देगा रेलवे, ये है IRCTC की पूरी शर्त

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने जीत का दावा करते हुए कहा कि अगर बीजेपी के पास पर्याप्त संख्या होती तो वह अपने उम्मीदवार उतारती न कि किसी अन्य दल के नेता को उम्मीदवार बनाती।


मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटरगूगल प्लस पर फॉलो करें


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

हरिवंश नारायण सिंह बने राज्यसभा उपसभापति, पीएम मोदी ने दी बधाई

harivansh-narayan-singh-becomes-rajya-sabha-vice-president-pm-modi-congratulates
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts