नई दिल्ली। घटना इंडोनेशिया की है जहां एक महिला लापता हो गई। जब उसके परिजनों ने खोजबीन की महिला का कोई पता नहीं मिला। लेकिन परिजनों को बाद में महिला उस जगह पर मिली जहां के बारे में सोचकर भी लोगों के शरीर में सिहरन पैदा हो जाती है।
दरअसल शनिवार को इंडोनेशिया की पुलिस ने बताया कि महिला को एक विशालकाय अजगर के पेट में पाया गया। पुलिस के मुताबिक, महिला अपने सब्जी के बगीचे में देखरेख कर रही थी। लेकिन कुछ समय बाद ही वह गायब हो गई। लेकिन बाद में जब खोजबीन हुई तो महिला एक विशालकाय अजगर के पेट में मिली।
बताया जा रहा है कि 54 वर्षीय वा तिबा का शव अजगर के पेट में मिला। ग्रामीणों को जब अजगर पर शक हुआ तो ग्रामीणों ने अजगर को मारकर बाहर निकाला और जब उसका पेट चीरा गया तो महिला का शव मिला। शव को देखकर गांव वालों के होश उड़ गए।
दरअसल गांव वाले जब महिला की तलाश कर रहे थे तो उस दौरान उन्हें एक अजगर दिखा जिसका पेट फूला हुआ था। उसके बाद लोगों को इस बात पर संदेह हुआ कि हो सकता है महिला को इसी अजगर ने निगला हो।
स्थानीय पुलिस प्रमुख ने कहा कि स्थानीय निवासियों को संदेह था कि सांप महिला को निगल गया था, इसलिए उन्होंने इसे मार डाला। फिर मृत अजगर को बगीचे से बाहर लाया गया। फिर अजगर के पेट को चीर कर महिला का शव बाहर निकाला गया।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अजब-गजब: टूटी चप्पल की वजह से शोरूम मैनेजर पर गैर जमानती वारंट जारी, गिरफ्तारी तय
Sitapur News: सीतापुर में चप्पल की वारंटी को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी संकट…

Gender Crisis: यूरोप का देश जहां महिलाएं खरीद रही हैं किराए पर पति, वजह जानकर होंगे हैरान
लातविया में पुरुषों की कमी इतनी गंभीर हो चुकी है कि महिलाएं पति किराए पर…

Mother of 21 children सू रेडफोर्ड, 22वें बच्चे को देगी जन्म, जानें दिलचस्प कहानी
डेस्क। मां बनना हर महिला के लिए खास होता है। स्त्री जब शादी के बाद…
महिला अपने बगीचे में सब्जी की रखवाली करने गई थी। गुरुवार की रात जब महिला घर वापस नहीं आई तब परेशान घर वालों के साथ-साथ करीब सौ लोगों ने खोजबीन शुरू की। गांववालों ने पीड़ित महिला तिबा के सैंडल और कुल्हाड़ी से करीब 30 मीटर की दूरी पर सांप को पाया।
बता दें कि इंडोनेशिया और फिलीपिंस में अमूमन छह मीटर की लंबाई के अजगर का पाया जाना आम बात है। लेकिन मानव पर अजगर के हमले की घटना विरले ही दिखते हैं। ये अजगर वहां पर छोटे-छोटे जानवरों का शिकार करता है।
मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटर, गूगल प्लस पर फॉलो करें

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































