ट्रंप और किम के मुलाकात का क्या होगा दुनिया पर असर?

सिंगापुर। कई महीनों की रस्सा-कस्सी और विवाद के बाद आखिरकार विश्व राजनीति के ये दो बड़े दुश्मन एक-दूसरे से सिंगापुर में मुलाकात करने वाले हैं। दोनों ही नेता शांति वार्ता के लिए सिंगापुर पहुंच चुके हैं। दोनों की मुलाकात सिंगापुर के कपेला होटल में 12 जून को होगी।

दोनों नेताओं की मुलाकात को देखते हुए सिंगापुर उनकी सुरक्षा के लिए 50 करोड़ खर्च कर रहा है। दोनों नेताओं की मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है। विश्व के कोने-कोने से तीन हजार पत्रकार सिंगापुर पहुंच चुके हैं।

यह मुलाकात दुनिया के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस मुलाकात के बाद यह तय होगा कि दुनिया शांति की राह में आगे बढ़ेगी या परमाणु युद्ध की आग में झुलसेगी।

वैश्विक राजनीति में इस मुलाकात को सबसे बड़ी घटना माना जा रहा है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि 12 जून की यह मुलाकात इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो जाएगा। दोनों देश के नेता पहली बार एक-दूसरे से आमने-सामने बातचीत करने जा रहे हैं।

दुनिया के लिए दोनों नेताओं का बातचीत के लिए राजी होना किसी चमत्कार से कम नहीं है। गौरतलब है कि दोनों देशों ने शीर्ष नेता एक-दूसरे को कोसने का कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे। दोनों नेता एक-दूसरे के ऊपर सार्वजनिक रूप से बदजुबानी कर रहे थे।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप और उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम समिट में हिस्सा लेने के लिए सिंगापुर पहुंच गए हैं। इस समिट की मेजबानी सिंगापुर कर रहा है। सिंगापुर के पीएम ली शियेन लूंग के अनुसार उनका देश इस मुलाकात के लिए 20 मिलियन सिंगापुर डॉलर (100 करोड़ रुपए) खर्च करने जा रहा है।

लूंग के मुताबिक इस रकम में से आधा सिर्फ सुरक्षा मद में खर्च किया जाएगा। लूंग ने कहा कि यदि मुलाकात के बाद किम ने कहा कि अगर शिखर सम्मेलन में कोई समझौता हो जाता है तो सिंगापुर को इसके लिए इतिहास में याद किया जाएगा।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

ट्रंप और किम के मुलाकात का क्या होगा दुनिया पर असर?

Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts