Highlights:
- कपूर का उपाय करने से बच्चे को लगी बुरी नजर खत्म होती है।
- इस उपाय को करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा भी खत्म होती है।
- इस उपाय को रविवार या मंगलवार को करना बहुत शुभ होता है।
Highlights:
- कपूर का उपाय करने से बच्चे को लगी बुरी नजर खत्म होती है।
- इस उपाय को करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा भी खत्म होती है।
- इस उपाय को रविवार या मंगलवार को करना बहुत शुभ होता है।
बच्चे को बुरी नजर बहुत जल्दी लग जाती है। बच्चों की ऊर्जा बहुत ही शुद्ध और नाजुक होती है। इस कारण से बुरी नजर या नकारात्मक दृष्टि का असर उन पर बहुत जल्दी हो जाता है। कई बार बुरी नजर लगने की वजह से बच्चा चिड़चिड़ा हो जाता है।
बच्चों को बुरी नजर जब लगती है तो वह बहुत अधिक रोने लगता है। दूध पीना छोड़ देता है। नींद में बेचैनी होती है या फिर अचानक बीमार पड़ जाता है। बड़ों की नजर में यह सामान्य लग सकता है लेकिन ज्योतिष की नजर में बुरी नजर का लक्षण स्पष्ट होता है।
पुराने परंपराओं में बुरी नजर को उतारने के लिए घर में कई प्रकार के घरेलू उपाय किए जाते हैं। यह उपाय इतने अधिक प्रभावित होते हैं कि इससे बच्चे को लगी बुरी नजर तुरंत उतर जाता है। घर में बुरी नजर उतारने के लिए कपूर का उपयोग किया जाता है।
कपूर की शुद्ध और गर्म ऊर्जा नकारात्मक प्रभाव को तुरंत जलाकर समाप्त कर देती है। इस उपाय को करने से न केवल बच्चों को बुरी नजर से बचाया जाता है बल्कि घर के वातावरण को भी शुद्ध किया जाता है। आईए जानते हैं कि कपूर से किस प्रकार बच्चों को बुरी नजर से बचाया जा सकता है।
कपूर से बुरी नजर उतारने की विधि
कपूर से बच्चे को बुरी नजर से बचने के लिए एक छोटा मिट्टी का दिया या कटोरा लें। फिर उसमें एक टुकड़ा कपूर रखें। कपूर को जलाने के बाद धीरे-धीरे बच्चों के सर से पैर तक 7 या 11 बार घूमना चाहिए।
बच्चे के सर पर धुमाते हुए मन में ‘ॐ हं हनुमते नमः’ या ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करना चाहिए। इसके बाद जलते हुए कपूर को पूरे घर में घुमाकर धुआं फैलाना चाहिए। इससे घर की नकारात्मकता खत्म हो जाती है।
जलते हुए कपूर में घर में बालकनी या खुले स्थान पर रखना चाहिए। इस उपाय को करने से बच्चे की बुरी नजर खत्म होती है। बेचैनी, रोना या चिड़चिड़ापन तुरंत खत्म हो जाता है। साथ ही घर का वातावरण भी शुद्ध होता है।
कपूर से नजर किस दिन उतारें
आप सप्ताह में किसी भी दिन कपूर से नजर उतार सकते हैं। लेकिन सप्ताह कुछ दिन और समय ऐसे होते हैं, जिसमें नजर उतारने पर उसका प्रभाव ज्यादा होता है। रविवार और मंगलवार का दिन नजर उतारने के लिए सबसे उत्तम होता है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी
घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान
घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई
Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…
मंगलवार के दिन हनुमान जी की विशेष कृपा होती है। इसलिए मंगलवार के दिन नजर उतारने से इसका प्रभाव बहुत अधिक होता है। अमावस्या और पूर्णिमा की रात को भी आप यह उपाय कर सकते हैं।
नजर उतारने के लिए शाम का समय सबसे अच्छा रहता है। क्योंकि शाम के समय में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव ज्यादा होता है। यदि आपके बच्चे में बहुत तेज लक्षण दिखाई पड़ रहे हैं तो रोज शाम को 7 दिन तक इस उपाय को करना चाहिए।
इस बात का भी ध्यान रखें कि इस उपाय को करते वक्त मन में सकारात्मक भाव रखें और बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करें। इस उपाय को करने से बच्चे को लगी हुई नजर तुरंत खत्म हो जाता है।
बच्चों को बार-बार नजर लगने पर इस उपाय को करें
यदि आपके बच्चे को बार-बार नजर लग जाती है या आपका बच्चा बार-बार बेचैन रहता है तो एक छोटा सा उपाय करके आप इससे छुटकारा पा सकते हैं। शाम को एक छोटी कटोरी में दो-तीन लौंग और एक टुकड़ा कपूर रखकर जला दें।
जलने के बाद जब घर में धुआं पूरी तरह फैल जाए तो धुंआं फैलने के बाद घर के खिड़की दरवाजे खोल दें। घर के हर कोने में इसका धुआं जाना चाहिए। इसके लिए आप इसे घर में हर जगह घुमा सकते हैं। खासकर बच्चों के कमरे, बिस्तर और मुख्य द्वार के पास इसका उपाय जरूर करना चाहिए। इस उपाय को करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और बुरी नजर का असर बहुत कम हो जाता है।
अस्वीकरण – यह जानकारी पौराणिक मान्यताओं पर आधारित है। हमारा उद्देश्य पाठकों को सिर्फ जानकारी उपलब्ध करवाना है। इस विषय में अधिक जानकारी के लिए विषय के जानकार से संपर्क करना उत्तम रहेगा।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।





























