उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी गोलीकांड की 30वीं बरसी शहीदों को किया नमन, अर्पित की श्रद्धांजलि

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी गोलीकांड की 30वीं बरसी पर मसूरी के शहीद स्मारक जाकर शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सीएम धामी ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया और आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे राज्य के आंदोलनकारियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। शहीद आंदोलनकारियों ने अपना उत्तराखंड का जो सपना देखा था उन्हें पूरा करने का कार्य सरकार कर रही है।

उन्होंने कहा कि 1 सितंबर को खटीमा कांड, 2 सितंबर को मसूरी और 2 अक्टूबर को रामपुर तिहरा कांड हुआ। यह तीनों दिन हमारे राज्य के इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज है। हम अपने अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को कभी भुला नहीं सकते। शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे आंदोलन को बर्बरता पूर्ण कुचलने का काम तत्कालीन सरकार ने किया ने किया।

इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शहीद आंदोलकारियों का सपना था कि एक ऐसा उत्तराखंड बने जहां सबको समान अधिकार मिले। इसी लक्ष्य को लेकर राज्य सरकार आगे बढ़ रही है और हाल ही में जारी नीति आयोग की सतत विकास लक्ष्य की रैंकिंग में उत्तराखंड ने नंबर एक स्थान प्राप्त किया है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026

उन्होंने कहा कि राज्य में विकास परियोजनाओं के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए हर क्षेत्र में बहुत ही तेजी से कार्य किया जा रहा है और आने वाले 10 वर्षों में उत्तराखंड अपने विकास और उन्नति के चरम पर होगा।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन को कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 4 वर्षों का अनुभव है। वह समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों, सरकारी योजनाओं और करंट अफेयर्स पर लिखते हैं। वर्तमान में वे कंटेंट प्रोड्यूसर पद पर हन्ट आई न्यूज में कार्यरत हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी गोलीकांड की 30वीं बरसी शहीदों को किया नमन, अर्पित की श्रद्धांजलि

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री
Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन को कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 4 वर्षों का अनुभव है। वह समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों, सरकारी योजनाओं और करंट अफेयर्स पर लिखते हैं। वर्तमान में वे कंटेंट प्रोड्यूसर पद पर हन्ट आई न्यूज में कार्यरत हैं।

Related Posts