जदयू नेता ने पार्टी के खिलाफ जाकर किया अहमद पटेल को वोट, बर्खास्त

JD (U) leader goes Ahmed Patel

गांधीनगर। गुजरात से राज्यसभा के लिए चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच खूब मारामारी चल रही है। इसी बीच बीजेपी और जदयू को एक झटका लगा है। खबर है कि जदयू विधायक छोटू बसावा ने दावा किया है कि उसने अपना वोट कांग्रेस उम्मीदवार को दिया है। बसावा ने अपने पार्टी के नेता केसी त्यागी के दावे को खारिज किया। इसपर पार्टी ने कार्रवाई करते हुए छोटू बसावा को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। महासचिव पर विधायक तक संदेश न पहुंचाने का आरोप लगाकर पार्टी से बाहर किया गया।

Read Also: ग्लैमर की दुनिया की ये महिला कलाकार जिन्होंने खुदकुशी कर ली

दूसरी ओर एनसीपी के दो विधायकों ने किसे वोट दिया इसपर अब भी सस्पेंस है। माना जा रहा है कि इन दो विधायकों में से कम से कम एक ने बीजेपी प्रत्याशी को वोट देकर कांग्रेस नेता अहमद पटेल की राह मुश्किल की है। बता दें कि यदि गुजरात के राज्यसभा चुनाव में अहमद पटेल को जीत हासिल करना है तो कम-से-कम उन्हें 45 वोटों की जरूरत पड़ेगी। लेकिन अभी कांग्रेस के कुल 44 विधायक हैं। इनमें से एक ने क्रॉस वोटिंग की है।

Read Also: फिल्पकार्ट सेल: हो जाइए तैयार, इलेक्ट्रॉनिक समानों पर भारी छूट के लिए

हालांकि जदयू के छोटू बसावा के वोट को गिन लिया जाय तो यह संख्या 44 हो जाती है। पर यहां भी पटेल को एक वोट की दरकार है। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी यानी एनसीपी के राज्य में दो विधायक हैं। माना जा रहा है कि इनमें से एक ने कांग्रेस को और दूसरे ने बीजेपी को वोट दिया है। अगर ऐसा हुआ तो भी अहमद पटेल की जीत निश्चित है। लेकिन यदि इन 45 में से किसी एक ने भी नोटा का इस्तेमाल किया होगा या फिर बीजेपी प्रत्याशी को वोट दिया होगा तो पटेल का फिर राज्यसभा जाने का सपना टूट जाएगा।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

 

मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटरगूगल प्लस पर फॉलो करें


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

जदयू नेता ने पार्टी के खिलाफ जाकर किया अहमद पटेल को वोट, बर्खास्त

JD (U) leader goes Ahmed Patel
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts