पूजा घर में माचिस रखना चाहिए या नहीं, इसको लेकर लोगों के मन में सवाल होता है। पूजा के बाद अक्सर लोग माचिस मंदिर में ही रख देते हैं। वास्तु शास्त्र और ज्योतिष के अनुसार, पूजा स्थल के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन करना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पूजा स्थल के पास कुछ चीजों को रखना अशुभ माना गया है। घर के पूजा स्थल में माचिस नहीं रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि आखिर इसको लेकर क्या नियम हैं।
पूजा घर में माचिस क्यों नहीं रखना चाहिए?
घर के मंदिर में माचिस या लाइटर नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि मंदिर में माचिस रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। वास्तु के अनुसार, पूजा घर में माचिस रखना अपशकुन माना जाता है।
यदि आपको पूजा स्थल पर माचिस रखना है तो उसे अलमारी या दराज में रखना चाहिए। ऐसे करने से वास्तुदोष नहीं लगता है। दीपक या अगरबत्ती जलाने के बाद माचिस की तीली को पूजा स्थल के आसपास नहीं फेंकना चाहिए।
जली हुई माचिस की तीली को मंदिर के आसपास फेंकने से वहां पर नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है। ऐसी तीलियां व्यक्ति के दुर्भाग्य का कारण बन सकती हैं। दुर्भाग्य जीवन में नष्ट कर देता है। इसलिए हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि मंदिर के आसपास जली हुई तील्लियां नहीं रखनी चाहिए।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी
घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान
घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई
Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…
माचिस के अलावा पूजाघर में देवी-देवताओं की टूटी-फूटी मूर्तियों, पूर्वजों की तस्वीर, मुरझाए हुए फूल नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घर के मंदिर में भगवान की ऐसी मूर्तियां रखने से घर में हमेशा नकारात्मकता का वास रहता है और व्यक्ति की कभी तरक्की नहीं होती है।
इसे भी पढ़ें…
- घर में नवरात्रि पूजा कैसे करें? जानिए नवरात्रि पूजन विधि और मंत्र
- घर में शिवलिंग की पूजा कैसे करें? जानें सही विधि और नियम
- Indira Ekadashi Vrat: इंदिरा एकादशी व्रत कब है? जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
नोट – यह जानकारी लोक मान्यताओं और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हमारा उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































