PM Kishan 15th Installment Update: आज ही कराएं e-KYC, नहीं तो अटक जाएंगी 15वीं किस्त

PM Kishan 15th Installment Update News: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त किसानों के खाते में आ गई है।
PM Kishan 15th Installment Update

PM Kishan 15th Installment Update News: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त किसानों के खाते में आ गई है। पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब किसानों के खाते में 15वीं में किस्त भेजी जाएगी। इसके लिए आपको ई केवाईसी करवाना होगा।

देश के करोड़ों किसान पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। यदि आप भी उन किसानों में शामिल हैं जिन्हें पीएम किसान योजना की किस्त का इंतजार है तो यह खबर आपके लिए है। यदि आपने अभी तक अपना ई-केवाईसी नहीं करवाया है तो आपकी 15 में किस्त लटक सकती हैं।

बता दें की केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kishan Nidhi Yojana) का लाभ लेने के लिए ई केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में यदि आप अपना केवाईसी नहीं करवाते हैं तो आपको 15वीं किस्त नहीं दी जाएगी। इसलिए जितना जल्दी हो सके अपना ई केवाईसी करवा लें और पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त का लाभ लें।

PM Kishan 15th Installment Update

इस समय केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। इसी योजना में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी शामिल है। प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के अंतर्गत किसानों को प्रत्येक साल ₹6000 दिए जाते हैं। यह राशि तीन किस्तों में ₹2000 के माध्यम से किसानों को डायरेक्ट उनके अकाउंट में ट्रांसफर किए जाते हैं।

इसी कड़ी में केंद्र सरकार द्वारा पीएम किसान सम्मन निधि योजना के अंतर्गत 15वीं किस्त जारी की जानी है और इसके लिए केंद्र सरकार ने किसानों का ई केवाईसी करना अनिवार्य कर दिया है।

PM Kisan Yojana के लिए e-KYC कैसे करें

  • सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • यहां होम स्क्रीन पर KYC विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें और सर्च पर क्लिक करें।
  • अपने आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करें, जिस पर ओटीपी आएगा।
  • अब ‘गेट ओटीपी’ पर क्लिक करें। फिर ओटीपी दर्ज करें और एंटर दबाएं।
  • इसके बाद पीएम किसान सम्मान निधि योजना e-KYC की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

कॉमन सर्विस सेंटर पर भी करवा सकते हैं ई केवाईसी

यदि आप ऑनलाइन ई केवाईसी नहीं करवा पा रहे हैं तो आप कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर अपना ई केवाईसी करवा सकते हैं। वहां पर आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट देने होंगे। कॉमन सर्विस सेंटर पर आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना का ई-केवाईसी करवाने के लिए ₹10 से लेकर ₹20 तक का चार्ज देना पड़ सकता है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

आधार कार्ड को करें बैंक अकाउंट से लिंक

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त (PM Kishan 15th Installment) का लाभ लेने के लिए आपको अपने बैंक अकाउंट खाते को भी आधार कार्ड से लिंक करना होगा। आपका बैंक अकाउंट खाता जब आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा तो पीएम किसान की 15वीं किस्त (PM Kishan 15th Installment) आपके खाते में आ जाएगी।

बता दें कि बैंक खाते से किसानों का आधार लिंक होने के बाद किसान की सभी जानकारियां केंद्र सरकार तक पहुंच जाती है। इससे बड़ी ही आसानी से केंद्र सरकार किसानों के खाते में रकम भेज देती है। आधार को अकाउंट से लिंक करने के साथ-साथ आपको अपना बैंक खाता नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया (NPCI) से भी लिंक करना होगा। इसके लिए आप नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन आफ इंडिया (NPCI) के आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और वहां अपना खाता लिंक कर सकते हैं।

PM Kisan Yojana के लिए भूमि सत्यापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना (PM Kishan Yojana) का लाभ लेने के लिए किसानों को अपना भूमि भी सत्यापित करवाना होता है। लाभार्थी किसान के पास दो हेक्टेयर या उससे काम की जमीन होनी चाहिए। यदि आपके पास दो हेक्टर से ज्यादा की जमीन है तो आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे।

अपना भूमि सत्यापित करवाने के लिए पीएम किसान योजना की वेबसाइट पर जाकर जमीन के कागजात अपलोड करना होगा। यह प्रक्रिया कॉमन सर्विस सेंटर पर ई केवाईसी के समय ही कर लेना चाहिए। भूमि सत्यापित करवाने से जमीन पर किसानों का मालिकाना हक साबित होता है। फिर बाद में किसान के जमीन का सत्यापन कृषि विभाग के अधिकारी खुद आकर करते हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन को कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 4 वर्षों का अनुभव है। वह समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों, सरकारी योजनाओं और करंट अफेयर्स पर लिखते हैं। वर्तमान में वे कंटेंट प्रोड्यूसर पद पर हन्ट आई न्यूज में कार्यरत हैं।

PM Kishan 15th Installment Update: आज ही कराएं e-KYC, नहीं तो अटक जाएंगी 15वीं किस्त

PM Kishan 15th Installment Update News: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त किसानों के खाते में आ गई है।
PM Kishan 15th Installment Update
Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन को कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 4 वर्षों का अनुभव है। वह समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों, सरकारी योजनाओं और करंट अफेयर्स पर लिखते हैं। वर्तमान में वे कंटेंट प्रोड्यूसर पद पर हन्ट आई न्यूज में कार्यरत हैं।

Related Posts