Budhwar ke Upay: करियर और कारोबार में चाहिए सफलता तो बुधवार को करें यह 5 उपाय

यदि आपके घर में बड़ी बहन है तो सबसे पहले उनका चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लें फिर उन्हें गिफ्ट दें। ऐसा करने से व्यापार शिक्षा और संचार में उन्नति होती है और कुंडली में बुध के अशुभ प्रभाव से भी मुक्ति मिलती है।
Budhwar ke Upay

Highlights:

  • बुधवार को गाय को हरी घास खिलाने से मिलता है लाभ।
  • गणेश जी को दूर्वा चढ़ाने से हर कष्ट होता है दूर।
  • बड़ी बहन को गिफ्ट देने से कुंडली बुध होता है मजबूत।

Highlights:

  • बुधवार को गाय को हरी घास खिलाने से मिलता है लाभ।
  • गणेश जी को दूर्वा चढ़ाने से हर कष्ट होता है दूर।
  • बड़ी बहन को गिफ्ट देने से कुंडली बुध होता है मजबूत।

Budhwar ke Upay: बुधवार का दिन भगवान गणेश का माना जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। शास्त्रों में भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा गया है। इसलिए बुधवार को आप कुछ आसान उपाय करके अपने जीवन में सुख-समृद्धि ला सकते हैं।

यदि आप अपने कारोबार और करियर में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो बुधवार के दिन कुछ खास उपाय करने से बहुत लाभ होता है। ऐसा करने से भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में सफलता के नया मार्ग खुलता है।

लाल किताब के अनुसार, बुधवार का दिन मां दुर्गा को समर्पित है लेकिन इस दिन के देवता बुध हैं। जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति कमजोर होती है, उनको बुधवार के दिन कुछ ज्योतिषीय उपाय करके अपनी कुंडली में बुध की स्थिति को सही कराना चाहिए।

कुंडली में बुध की स्थिति सही नहीं रहने से व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक तौर पर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में बुधवार के दिन को करियर और कारोबार के हिसाब से बहुत ही महत्वपूर्ण बताया गया है। अपनी कुंडली में बुध की स्थिति को मजबूत करने के लिए बुधवार के दिन कुछ खास उपाय को अवश्य करना चाहिए।

Budhwar ke Upay: बुधवार के उपाय

दुर्गा सप्तशती का पाठ करें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधवार के दिन मां दुर्गा का ध्यान करते हुए दुर्गा सप्तशती का पाठ करना बहुत ही लाभदायक होता है। बुधवार के दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से जीवन में किसी भी तरह की अनिष्ट होने की संभावना नहीं होती है। परिवार सबकुछ अच्छा होता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

हरी मूंग की दाल करें दान

बुधवार के दिन हरी मूंग की दाल को दान करना चाहिए। इस दिन परिवार के साथ हरी मूंग की दाल का सेवन करने से भी लाभ प्राप्त होता है। ऐसा करने से कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है और भगवान गणेश तथा महालक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। आप बुधवार के दिन शिवलिंग पर हरी मूंग अर्पित कर सकते हैं।

गणेश स्तोत्र का करें पाठ

आर्थिक समस्याओं से आप घिरे हुए हैं या फिर कर्ज से परेशान हैं तो बुधवार के दिन गणेश स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान गणेश का आशीर्वाद मिलता है। इससे जीवन में उन्नति का मार्ग खुलता है। गणेश स्तोत्र का पाठ करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सभी प्रकार के विघ्न दूर होते हैं। इस पाठ को करने के बाद भगवान गणेश की आरती जरूर करें।

शमी का पौधा करें अर्पित

प्रत्येक बुधवार को भगवान गणेश को शमी का पता और दूर्वा अर्पित करना चाहिए। यदि आपको शमी का पत्ता नहीं मिल रहा है तो सिर्फ दूर्वा भी गणेश जी को अर्पित कर सकते हैं। दूर्वा चढ़ाने से पहले ध्यान रखें कि 21 दूर्वा की एक गांठ बनाई जाती है और इस तरह एक ही दूर्वा की गांठ गणेश जी के मस्तक पर चढ़ाई जाती है।

दूर्वा अर्पित करने से भगवान गणेश शीघ्र प्रसन्न होते हैं और जीवन के सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान करते हैं। भगवान गणेश जब किसी व्यक्ति पर प्रसन्न होते हैं तो उनके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। भगवान गणेश की कृपा से वह व्यक्ति अपनी बुद्धि का उपयोग करके अपने जीवन में धन लाभ करता है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026
क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है?

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…

Jan 23, 2026

गाय को हरी घास और पालक खिलाएं

बुधवार के दिन गाय को हरी घास और पालक का साग अवश्य खिलाना चाहिए। ऐसा करने से 33 करोड़ देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और ग्रह दोष की पीड़ा दूर होती है। हालांकि इस बात का भी ध्यान रखें कि गाय को घास और हरा पालक कम से कम 3 महीने तक अवश्य खिलाना चाहिए।

लगातार तीन महीने तक गाय को हरी पालक और घास खिलाने से इसका फल आपको मिलने लगेगा, ऐसा कहा जाता है। गाय को इन चीजों को खिलाने से जीवन के सभी कष्ट धीरे-धीरे दूर होने लगते हैं और जीवन सुखमय होने लगता है।

Budhwar ke Upay – मंत्रों का  करें जाप

बुधवार के दिन बुध ग्रह के मंत्रों का जप करना चाहिए। बुधवार के दिन इन मंत्रों का जप करने से मन की एकाग्रता बढ़ती है और मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलती है। बुधवार के दिन बुध के मंत्रों का जाप करने से कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है और तरक्की का योग बनता है।

इस बात का भी ध्यान रखें कि बुध मंत्र का जाप 14 बार ही किया जाता है। बुधवार का बीज मंत्र ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः! ॐ बुं बुधाय नमः अथवा ॐ ऐं श्रीं श्रीं बुधाय नमः! का जप करना चाहिए।

  • ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:
  • प्रियंगुकलिकाश्यामं रूपेणाप्रतिमं बुधम। सौम्यं सौम्य गुणोपेतं तं बुधं प्रणमाम्यहम।।

बहन और भांजी को गिफ्ट दें

यदि आपके घर में बड़ी बहन है तो सबसे पहले उनका चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लें फिर उन्हें गिफ्ट दें। ऐसा करने से व्यापार शिक्षा और संचार में उन्नति होती है और कुंडली में बुध के अशुभ प्रभाव से भी मुक्ति मिलती है। बुधवार के दिन बहन और भांजी को गिफ्ट देने से आपसी रिश्तों में भी मजबूती आती है।

कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत करने के लिए क्या करें?

  • बुधवार के दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
  • बुधवार को हरी मूंग की दाल का दान करें।
  • इस दिन विघ्नहर्ता गणेश स्रोत्रम् का पाठ करें।
  • बुधवार को गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
  • हर बुधवार को गाय को हरी घास खिलाएं।
  • जीवन में सफलता के लिए बुध के मंत्रों का जाप करें।

इसे भी पढें…


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

Budhwar ke Upay: करियर और कारोबार में चाहिए सफलता तो बुधवार को करें यह 5 उपाय

यदि आपके घर में बड़ी बहन है तो सबसे पहले उनका चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लें फिर उन्हें गिफ्ट दें। ऐसा करने से व्यापार शिक्षा और संचार में उन्नति होती है और कुंडली में बुध के अशुभ प्रभाव से भी मुक्ति मिलती है।
Budhwar ke Upay
Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

Related Posts