Vastu Tips: अपने घर में इस तरह रखें लाफिंग बुद्धा की मूर्ति, परिवार रहेगा खुशहाल

लाफिंग बुद्धा की मूर्ति

लाफिंग बुद्धा की मूर्ति Vastu Tips: हर व्यक्ति चाहता है कि उनके जीवन में खुशियां आए। खुद के जीवन और परिवार की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए व्यक्ति लगातार मेहनत करता है। लेकिन कई व्यक्ति को मेहनत के अनुसार फल नहीं मिल पाता है। ऐसे में लोग परेशान हो जाते हैं और कई बार गलत कदम भी उठा लेते हैं। वास्तु शास्त्र में वस्तुओं के रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया गया है। वास्तु के अनुसार घर में चीजें रखने से घर में खुशियां आती है। कुछ ऐसी भी वस्तु हैं जिन्हें घर में रखने से सुख समृद्धि आती है।

ऐसी ही एक वस्तु है जिसका नाम है लाफिंग बुद्धा। इसे घर में रखने से घर के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बना रहता है और धन-धान्य से हमेशा आपका घर भरा रहता है। इसे घर में रखने से खुशहाली आती है। माना जाता है कि लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को घर में रखने से व्यक्ति हमेशा खुश रहता है। वास्तु के अनुसार इसे घर में रखते समय दिशा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। सुख और शांति के लिए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को घर में किस तरह रखना चाहिए? आइए जानते हैं-

1. यदि कोई व्यक्ति आर्थिक समस्याओं से परेशान है। उसके जीवन में धन की कमी हो रही है तो अपने घर में हैं उस व्यक्ति को लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा रखना चाहिए। घर में लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा रखने से आर्थिक परेशानियों से संबंधित समस्याओं का समाधान जल्दी होने लगता है।

2. वास्तु शास्त्र के अनुसार लाफिंग बुद्धा को सुख-संपत्ति का प्रतीक माना जाता है। इसकी प्रतिमा घर में रखने से घर में सकारात्मकता होती है। जीवन में समस्याओं का अंत हो इसके लिए इस बात का ध्यान रखें कि अपने घर के मंदिर में रोज दीपक जरूर जलाएं। पढ़ें- लड्डू गोपाल को घर में रखने के नियम क्या-क्या होते हैं? जानें

3. लाफिंग बुद्धा की मूर्ति घर, अपने ऑफिस और व्यापार स्थल पर रखी जाती है। लाफिंग बुद्धा घर में या ऑफिस में रखने से पहले इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि मूर्ति की ऊंचाई जमीन से कम से कम ढाई फीट ऊपर होना चाहिए और मूर्ति मुख्य दरवाजे के सामने रखना चाहिए।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026
क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है?

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…

Jan 23, 2026

4. बुद्धा के हंसते हुए चेहरे को खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ साथ प्रतिमा में इनकी मोटी पेट को संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। घर के मुख्य दरवाजे पर लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा रखने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है।

5. इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी अपने बेडरूम में और अपने रसोई घर में लाफिंग बुद्धा की मूर्ति नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना गलत माना जाता है। इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सकता है।

अस्वीकरण- ऊपर लिखित जानकारी एक सामान्य जानकारी है। इसकी विश्वसनीयता पर हन्ट आई न्यूज़ दवा नहीं करता है। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Vastu Tips: अपने घर में इस तरह रखें लाफिंग बुद्धा की मूर्ति, परिवार रहेगा खुशहाल

लाफिंग बुद्धा की मूर्ति
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts