खाली पेट लहसुन खाने के फायदे और नुकसान, क्या होता है लहसुन खाने से?

खाली पेट लहसुन खाने के फायदे और नुकसान

खाली पेट लहसुन खाने के फायदे और नुकसान दोनों हो सकते हैं। लहसुन का उपयोग भारतीय घरों में एक मसाले के तौर पर होता है। लहसुन में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसलिए सदियों से लहसुन का प्रयोग घरेलू नुस्खों के रूप में होता आया है। आइए आ जानते हैं कि खाली पेट लहसुन खाने के फायदे और नुकसान क्या-क्या होते हैं?

खाली पेट लहसुन खाने के फायदे – Benefits of Eating Garlic

1. कोलेस्ट्रॉल करे नियंत्रित – खाली पेट लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। एक शोध के मुताबिक, लहसुन खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होने लगती है। लहसुन में एंटी-हाइपरलिपिडेमिया गुण पाए जाते हैं जो शरीर से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।

2. भूलने की बीमारी में लाभदायक – खाली पेट लहसुन खाने से अल्जाइमर (भूलने की बीमारी) और डिम्नेशिया (याददाश्त और सोचनी की क्षमता में कमी) का जोखिम कम करने में मदद करता है। लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाव का काम करता है।

3. ब्लड प्रेशर को करें नियंत्रित – सुबह-सुबह लहसुन खाने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। एक शोध के मुताबिक, लहसुन में एंटी-हाइपरटेंसिव गुण पाए जाते हैं। साथ ही लहसुन में मौजूद कंपाउंड सल्फर की मदद से हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है।

4. वजन घटाने में मददगार – सुबह-सुबह खाली पेट लहसुन खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है। लहसुन में मोटापा कम करने वाला गुण होता है। इसके अलावा लहसुन के सेवन से शरीर में गर्मी बनती है। इससे शरीर का वजन घटाने में मदद मिलती है।

5. दांतों को रखे स्वस्थ – कच्चा लहसुन का सेवन करने से उसमें मौजूद बैक्टीरिया से दांतों की समस्या जैसे कैविटी, मसूड़ों की बीमारी जैसी समस्या को खत्म करने में मदद करता है। लहसुन के अर्क से युक्त माउथवॉश या टूथपेस्ट का इस्तेमाल करने से दांत के गिरने की समस्या को रोका जा सकता है।

6. झुर्रियां कम करने में सहायक – खाली पेट लहसुन का सेवन करने से त्वचा पर दाग, धब्बे, घाव के धब्बे, वायरल और फंगल इन्फेक्शन, त्वचा पर झुर्रियां होने की समस्या को कम करता है।

7. बालों के लिए लाभदायक – लहसुन का प्रयोग करने से बालों को फायदा होता है। एक वेबसाइट पर प्रकाशित शोध के अनुसार, लहसुन का सेवन करने से बालों का झड़ना, बालों में रूसी की समस्या को रोकने में मदद करता है। लहसुन में एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं, जो फंगस को पनपने से रोकने में मदद कर सकते हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

गन्ने का जूस पीने के फायदे

गर्मियों में गन्ने का जूस क्यों है फायदेमंद, इम्यूनिटी से लेकर एनर्जी तक देता है फायदा

गन्ने का जूस पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। गर्मी में थकान, कमजोरी…

Jan 28, 2026
Happy New Year Shubhkamna Sandesh

Happy New Year Shubhkamna Sandesh: अपने फ्रेड्स और फैमली को भेजें यह शुभकामना संदेश

नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का संदेश लेकर आता है।…

Dec 18, 2025
Marriage Pressure से कैसे बचें?

Marriage Pressure: शादी की उम्र निकलने पर रिश्तेदारों देते हैं ताने, ऐसे बचें इस दबाव से

समाज में आज भी शादी को लेकर दबाव बहुत गहरा है। खासकर महिलाओं को रिश्तेदारों…

Aug 29, 2025

खाली पेट लहसुन खाने के नुकसान – Side Effects of Garlic

1. खाली पेट लहसुन खाने के फायदों के बारे में जानने के बाद अब जानते हैं की लहसुन खाने के क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं। किसी भी चीज का सेवन सीमित मात्रा में करने से ही लाभ होते हैं। अत्यधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करने से कई बार नुकसान भी होते हैं।

2. लहसुन का अधिक मात्रा में सेवन करने से अपच की समस्या, दस्त की समस्या, गैस की समस्या और उल्टी जैसी समस्या को पैदा कर सकता है।

3. ज्यादा लहसुन खाने से एसिडिटी की समस्या, एलर्जी की समस्या हो सकती है। जिन लोगों को पहले से ही लहसुन से एलर्जी है उन्हें लहसुन का सेवन करने से बचना चाहिए।

4. बहुत ज्यादा लहसुन खाने से कई बार शरीर से दुर्गंध आने लगती है। अधिक लहसुन के सेवन से सांसों की दुर्गंध, ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है।


अस्वीकरण – यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के तौर पर दिया गया है। किसी भी उपचार से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

खाली पेट लहसुन खाने के फायदे और नुकसान, क्या होता है लहसुन खाने से?

खाली पेट लहसुन खाने के फायदे और नुकसान
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts