करी पत्ते का जूस पीने से होते हैं गजब के फायदे, मोटापे का है दुश्मन

करी पत्ते का जूस पीने के फायदे

करी पत्ता का इस्तेमाल भारतीय घरों में खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। कढ़ी बनाना हो या फिल दाल में तड़का लगाना हो, इन सभी में करी पत्ता का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि करी पत्ते का जूस (curry leaf juice) पीने से कई फायदे होते हैं? करी पत्ते का जूस (curry leaf juice benefits) पीने से बालों की सेहत बरकरार रहती है। इसका खासकर दक्षिण भारतीय पकवानों में उपयोग किया जाता है, लेकिन शायद आप नहीं जानते होंगे कि करी पत्ते में कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं।

करी पत्ता में कई प्रकार के औषधीय गुणों से संपन्न होता है। इसमें आयरन, कॉपर, जिंक, विटामिन ए, विटामिन बी, अमीनो एसिड, प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, फोलिक एसिट जैसे कई तत्व पाए जाते हैं। करी पत्ते का सेवन करने से बालों के साथ-साथ मोटापे को भी कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ-साथ यह मोटापे की समस्या, एनीमिया की समस्या, मोतियाबिंद की समस्या, गैस की समस्या, अपच की समस्या जैसे कई बीमारियों में राहत दिलाता है।

करी पत्ते का जूस पीने के फायदे – Benefits of curry leaf juice

मोटापा करे कम – करी पत्ते का जूस (curry leaf juice) पीने से हमारे शरीर का मोटापा कम होता है। इसे बनाने के लिए पहले गैस पर करी पत्ते को उबाल लें। इसके बाद शहद और नींबू का रस मिलाएं। अब इसे ठंडा करके पीएं। इसे रोजाना पीने से हमारे शरीर का पाचन तंत्र मजबूत होता है। कोशिश करें कि इसे हमेशा खाली पेट लें। इससे ज्यादा फायदा होता है।

एनीमिया करे दूर – करी पत्ते का जूस (curry leaf juice benefits) पीने से एनीमिया में फायदा होता है। इसमें आयरन और फोलिक एसिड होता है। एनीमिया की समस्या में एक खजूर के साथ दो करी पत्ता लें और खाली पेट सेवन करें। इससे शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ती है।

आंखों की रोशनी बढ़ाए – करी पत्ते का जूस (curry leaf juice) हमारी आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट मोतियाबिंद को होने से पहले ही रोक देता है। रोजाना करी पत्ते का सेवन करने से आंखों से संबंधित सभी प्रकार की बीमारियों को दूर रखा जा सकता है।

पाचन तंत्र करे मजबूत – करी पत्ते का सेवन (curry leaf juice benefits) करने से हमारे शरीर का पाचन तंत्र मजबूत होता है। यदि पेट में गैस की समस्या या अपच की समस्या है तो करी पत्ता का सेवन करने से यह समस्या दूर हो सकती है। करी पत्ता का सेवन करने के साथ-साथ रोजोना व्यायाम करने से दोगुना फायदा होता है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Happy New Year Shubhkamna Sandesh

Happy New Year Shubhkamna Sandesh: अपने फ्रेड्स और फैमली को भेजें यह शुभकामना संदेश

नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का संदेश लेकर आता है।…

Dec 18, 2025
Marriage Pressure से कैसे बचें?

Marriage Pressure: शादी की उम्र निकलने पर रिश्तेदारों देते हैं ताने, ऐसे बचें इस दबाव से

समाज में आज भी शादी को लेकर दबाव बहुत गहरा है। खासकर महिलाओं को रिश्तेदारों…

Aug 29, 2025
Relationship Tips

Relationship Tips: 5 गुण जो बना देते हैं पति-पत्नी के रिश्ते को बेमिसाल, क्या आपके अंदर है?

शादी सिर्फ एक बंधन नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और समझदारी का नाम है। जब पति-पत्नी एक-दूसरे…

Aug 28, 2025

चर्बी घटाने में करे मदद – करी पत्ते का सेवन करने से पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है। करी पत्ता में मौजूद फाइबर हमारे शरीर टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है। करी पत्ते को सेवन करने से खाना को जल्दी पचने में मदद करता है। करी पत्ते का जूस (curry leaf juice) पीने से शरीर में जमा फैट धीरे-धीरे खत्म होने लगता है। इसका सेवन करने से शरीर से विषाक्त तत्व बाहर निकलते हैं।

करी पत्ते का सेवन बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। करी पत्ते का जूस (curry leaf juice benefits) शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी को बहार निकालने में मदद करता है। इसका सेवन करने शरीर में मौजूद विषाक्त तत्व धीरे-धीरे बाहर निकल जाते हैं। इससे शरीर स्वस्थ रहता है और शरीर का वजन भी कम होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद – करी पत्ते का जूस (curry leaf juice) पीने से डायबिटीज की समस्या में फायदेमंद होता है। करी पत्ते का सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रहता है। इसे पीने से शरीर में इंसुलिन एक्टिव होता है। इससे शरीर में ब्लड शुगर लेवल धीरे-धीरे कम होती है। डायबिटीज से पीड़ित लोगों को करी पत्ता का सेवन करना चाहिए।


नोट – इस जानकारी को एक सामान्य जानकारी की तरह लें। किसी की उपाय को आजमाने से पहले डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

करी पत्ते का जूस पीने से होते हैं गजब के फायदे, मोटापे का है दुश्मन

करी पत्ते का जूस पीने के फायदे
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts