गोरक्षा के नाम पर लोगों की हत्या करने वालों को पीएम मोदी ने फटकारा

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में गोरक्षा के नाम पर लोगों की हत्या करने वालों को नसीहत दी है। मोदी ने देश के वर्तमान माहौल पर गहरी चिंता व्यक्त की और लोगों को गांधी और विनोबा भावे के जीवन से सीख लेने की नसीहत दी। गुरुवार को गुजरात के साबरमती आश्रम में मोदी ने कहा कि देश के वर्तमान माहौल पर उन्हें गहरी पीड़ा है।

Read Also: खुशखबरी! अब पासपोर्ट बनाने ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा

हालांकि गोरक्षकों को ये संदेश देते वक्त पीएम मोदी भावुक हो गए। बता दें की पीएम मोदी साबरमती आश्रम की 100वीं वर्षगांठ पर बोल रहे थे। पीएम मोदी ने लोगों से पूछा कि क्या किसी इंसान को मार देना गोरक्षा है? उन्होंने कहा कि विनोबा भावे से बड़ा कोई गोरक्षक नहीं हुआ। देश को अहिंसा के रास्ते पर चलना होगा, क्योंकि यही हमारे मूलभूत संस्कार हैं।

Read Also: ओम पुरी के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें

उन्होंने कहा कि ‘गोभक्ति के नाम पर लोगों को मारना स्वीकार नहीं किया जा सकता। गांधी और विनोबा भावे से ज्यादा किसी ने गोरक्षा की बात नहीं की। महात्मा गांधी भी आज होते तो इसके खिलाफ होते। यह रास्ता बापू का नहीं हो सकता। विनोबा का संदेश यह नहीं है।’ पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत अहिंसा की धरती है। यह महात्मा गांधी की धरती है। हम यह क्यों भूल जाते हैं?

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

Read Also: ओमपुरी के पांच ऐसे बयान जिसके कारण उनको माफी मांगनी पड़ी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि अगर किसी ने कुछ गलत किया है तो कानून उसके खिलाफ काम करेगा। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। उन्होंने कहा कि हिंसा किसी भी चीज की समाधान नहीं है। बता दें कि हाल के दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में गोरक्षा के कारण हिंसा को अंजाम दिया गया था। इसको लेकर लगातार विपक्ष सरकार पर हमला कर रही थी।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

गोरक्षा के नाम पर लोगों की हत्या करने वालों को पीएम मोदी ने फटकारा

Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts