कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, मुठभेड़ में 5 आतंकी ढेर

5-militant-piles-encounter-failed-infiltrate-kashmir

नई दिल्ली। आर्मी के जवानों ने कश्मीर के माछिल सेक्टर में 5 आतंकियों को मार गिराया। सुरक्षा बलों ने आतंकियों के कश्मीर में घुसने की कोशिश को नाकाम कर दिया। आतंकी एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। सभी के पास से हथियार भी जब्त किया गया है। आर्मी अफसर ने न्यूज एजेंसी यूएनआई को बताया कि जवान लाइन ऑफ कंट्रोल पर पैट्रोलिंग कर रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि आतंकियों का एक ग्रुप पाक अधिकृत कश्मीर की तरफ से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा है। जवानों ने आतंकियों को सरेंडर करने के लिए कहा। लेकिन आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने इसका जवाब देते हुए पांच आतंकियों को मार गिराया।

Read Also: वेंकैया नायडू बने देश के 13वें उपराष्ट्रपति, मिले 68 फीसदी वोट

आर्मी अफसर के मुताबिक, आतंकियों के पास से हथियार भी बरामद किया गया है। सीमा पार से घुसपैठ का प्रयास दोपहर बाद हुआ। मच्छल सेक्टर में अग्रिम इलाके में गश्त कर रहे सैन्य दल ने घुसपैठियों को भारतीय इलाके में देख उन्हें ललकारा। इस पर घुसपैठिये फायरिंग करते हुए वापस गुलाम कश्मीर की तरफ भागने लगे। जवानों ने आसपास की सुरक्षा चौकियों को सूचित करते हुए घुसपैठियों का पीछा किया।

पीछा करते वक्त आतंकियों से जवानों की मुठभेड़ शुरू हो गई और पांचों आतंकियों को मार गिराया गया। आतंकियों के पास से पांच एसाल्ट राइफलें, 16 मैगजीन, भारी मात्रा में कारतूस, दो वायर कटर, 12 हथगोले, मैट्रिक्स शीट, जीपीएस, तीन रेडियो सेट, दवाएं, खाने-पीने का सामान व कुछ अन्य युद्धक सामग्री भी मिली है।

Read Also: चीनी सेना ने भारत को दी धमकी, पीछे हटे भारत, अब सब्र टूट रहा

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

मुठभेड़ और आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा कि फिलहाल पूरे इलाके में एतिहात के तौर पर सघन तलाशी अभियान जारी है। इससे पहले भी कश्मीर में कई आतंकी मुठभेड़ हो चुके हैं। सुरक्षा बलों ने पिछले 7 महीनों में अबतक 125 से ज्यादा आतंकी को मार गिराया है। इससे पहले 1 अगस्त को सुरक्षा बलों ने पुलवामा के हाकरीपोरा में एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर अबु दुजाना समेत 2 आतंकियों को मार गिराया था।

 

मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटरगूगल प्लस पर फॉलो करें


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, मुठभेड़ में 5 आतंकी ढेर

5-militant-piles-encounter-failed-infiltrate-kashmir
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts