विशाखापट्टनम में जहरीली गैस के रिसाव से 5 लोगों की मौत, 20 की हालत गंभीर

विशाखापट्टनम

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक फर्मा कंपनी में जहरीली गैस के रिसाव से 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 20 लोगों की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह फर्मा फैक्ट्री से अचानक जहरीली गैस का रिसाव शुरू हुआ। गैस निकलने से लोगों को सांस लेने में तकलीफ और जलन की शिकायत होने लगी।

गैस रिसाव के चंद मिनटों में ही आसपास के गांवों में हालात बेकाबू हो गए। लोगों की आंखों में जलन की समस्या होने लगी। कई लोगों को सिर दर्द, उल्टी और सांस लेने की तकलीफ जैसी समस्या होने लगी। सरकार और प्रशासन स्थानीय लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का बंदोबस्त कर रही है।

घटना के संबंध में विशाखापट्टनम के नगर निगम श्रीजना गुम्मल्ला के मुताबिक, शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार पीवीसी या स्टेरेने गैस का रिसाव हुआ है। बताया जा रहा है कि गैस निकलने की शुरुआत गुरवार को सुबह 2.30 से ही शुरू हो गई थी। घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीम पहुंच चुकी है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने का कार्य चल रहा है।

बीजेपी नेता डॉ रमन सिंह ने जताई चिंता

बीजेपी नेता रमन सिंह ने घटना पर ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, ‘गैस लीक के समाचार से ह्रदय को बेहद दुख पहुँचा है, शहर से आ रही हृदय-विदारक तस्वीरों को देखकर मन स्तब्ध रह गया है। परमात्मा में प्राण गँवाने वालों की दिवंगत आत्मा को शांति व जीवन के लिए अस्पतालों में संघर्ष कर रहे लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

विशाखापट्टनम में जहरीली गैस के रिसाव से 5 लोगों की मौत, 20 की हालत गंभीर

विशाखापट्टनम
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts