Corona in India – राहत के बाद फिर बढ़ी टेंशन, एक दिन में 4200 लोगों की मौत

Corona in India

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का कहर भारत (Corona in India) में जारी है। वायरस (Corona Virus) से संक्रमित लोगों के मिलने का सिलसिला दो-तीन दिनों के अंतराल पर घट-बढ़ रहा है। कोरोना के नए केस में तो कमी आ रही है लेकिन मौतों के बढ़ते आंकड़े थोड़ा डरावना लग रहा है।

देश मे एक दिन में 4200 लोगों ने जान गंवाई है। भारत में कोरोना वायरस (Corona Virus in India) संक्रमण के नए मामले 3.48 लाख हो गए और इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,33,40,428 हो गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 धंटे में भारत में कोरोना संक्रमण के 3,48,529 नए मामले सामने आए और 4200 और लोगों की मौत हो गई। भारत में कोरोना से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,54,227 हो गई।

भारत में लोगों के स्वस्थ होने की दर 82.75 फीसदी है। आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 1,93,76,648 लोग कोरोना संक्रमण को मात दे चुके हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, 10 मई तक 30,56,00,187 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 18,50,110 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।

देखिए मौतों का सिलसिला कैसे बढ़ रहा है

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

  • 11 मई 2021: 348,529 नए केस और 4,200 मौतें
  • 10 मई 2021: 329,517 नए केस और 3,879 मौतें
  • 9 मई 2021: 366,499 नए केस और 3,748 मौतें
  • 8 मई 2021: 409,300 नए केस और 4,133 मौतें
  • 7 मई 2021: 401,326 नए केस और 4,194 मौतें
  • 6 मई 2021: 414,433 नए केस और 3,920 मौतें
  • 5 मई 2021: 412,618 नए केस और 3,982 मौतें

राज्यों की बात करें तो कर्नाटक में 480, महाराष्ट्र में 793, दिल्ली में 347, उत्तर प्रदेश में 301, तमिलनाडु में 298, पंजाब में 214, छत्तीसगढ़ में 199, उत्तराखंड में 118, हरियाणा में 144, राजस्थान में 169, पश्चिम बंगाल में 132, झारखंड में 103 और गुजरात में 118 लोगों की मौत पिछले 24 घंटे में हुई है।

देश में कोरोना (Corona Virus in India) के बीते 24 घंटे में 3.48 लाख नए मामले सामने आए। वहीं पिछले 24 घंटों में 4198 लोगों की मौत हुई है। एक दिन में ठीक होने वाले लोगों की संख्या 3.55 लाख है। भारत में अबतक कुल 2.33 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं अबतक 1.93 करोड़ लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 2.54 लाख मौत अबतक हो चुकी है। इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 36.99 लाख है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Corona in India – राहत के बाद फिर बढ़ी टेंशन, एक दिन में 4200 लोगों की मौत

Corona in India
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts