बिहार में कोरोना के 144 नए केस मिले, कोरोना मरीजों की संख्या 2300 के पार

बिहार में कोरोना

पटना। कोरोना वायरस का कहर अब बिहार में भी देखने को मिलने लगा है। बिहार में शनिवार को कोरोना के 144 नए केस मिले। राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 2310 तक पहुंच चुकी है। राज्य में सबसे ज्यादा मरीज मुंगेर में है।

बिहार स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बिहार में अबतक 61 हजार 220 सैंपल की टेस्टिंग की गई है। जिसमें से 2310 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अभी 1440 सैंपल की रिपोर्ट अभी नहीं आया है। रिपोर्ट के बाद राज्य में कोरोना संक्रमित की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

बिहार में सबसे ज्यादा प्रभावित जिले

बिहार में कोरोना का संक्रमण सभी जिलों में फैल चुका है। बिहार के मुंगेर, पटना, नालंदा, भोजपुर जिलों में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बिहार में अबतक 7.5 लाख मजदूर वापस लौट चुके हैं। जिन मरीजों में मिलता-जुलता लक्षण दिख रहा है उन्हें राज्य में बने क्वारनटीन सेंटर में रखा जा रहा है। राज्य में तकरीबन 6000 क्वारनटीन सेंटर बनाए गए हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

बिहार के ताजा हालात को देखते हुए राज्य सरकार लगातार क्वारनटीन सेंटरों का निरिक्षण कर रही है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में बने क्वारनटीन सेंटरों का डिजिटल निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने मजदूरों से बातचीत भी की।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

बिहार में कोरोना के 144 नए केस मिले, कोरोना मरीजों की संख्या 2300 के पार

बिहार में कोरोना
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts