नई दिल्ली। असम में NRC ड्राफ्ट को लागू करने को लेकर सड़क से लेकर संसद तक हंगामा मचा हुआ है। इसकी आग मुंबई में भी देखने को मिली। महाराष्ट्र में भी असम की तरह ही एनआरसी लागू करने की मांग की जाने लगी है।
एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने मुंबई में भी इसे लागू करने की बात कही है। एमएनएस का आरोप है कि मुंबई में बड़ी तेजी से बांग्लादेशियों की संख्या बढ़ रही है।
बता दें कि सोमवार को असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (एनआरसी) का दूसरा और अंतिम ड्राफ्ट सोमवार को जारी कर दिया गया है। असम में 2.89 करोड़ लोगों का नाम एनआरसी रिपोर्ट में शामिल है। जबकि इसमें नाम शामिल करने के लिए 3.29 करोड़ लोगों ने आवेदन दिया था।
उधर एनसीआर रिपोर्ट को लेकर राज्यसभा में चर्चा शुरु हो गई है। इस पर चर्चा के लिए सभी दलों को तीन-तीन मिनट का समय दिया गया है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद
कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने
Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…
उधर एनसीआर के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जिन लोगों का नाम नागरिकता रजिस्टर में नहीं है उनकी जांच सही तरीके से होनी चाहिए। कोर्ट ने कहा कि सभी को अपनी नागरिकता साबित करने के लिए समान अवसर मिलना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि राज्य इसमें सही प्रक्रिया का पालन करे।
गौरतलब है कि असम में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर का दूसरा और आखिरी ड्राफ्ट जारी हो चुका है। इनमें 3.29 करोड़ आवेदकों में से 2.90 करोड़ आवेदक वैध पाए गए हैं। 40 लाख आवेदकों के नाम ड्राफ्ट से गायब हैं। पहला ड्राफ्ट पिछले साल दिसंबर के आखिर में जारी हुआ था।
मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटर, गूगल प्लस पर फॉलो करें

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































