नई दिल्ली। भारत ने मध्यम दूरी की 6000 किमी रेंज वाली अग्नि-5 मिसाइल का परीक्षण किया। अग्नि-5 मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद पाकिस्तान और चीन सहित लगभग आधी यूरोप भारत के रडार के जद में आ गया है। अग्नि-5 के परीक्षण के बाद पाक और चीन की चिंता की लकीरें बढ़ गई है।
अग्नि-5 का ये चौथा परीक्षण है। पहली बार 2012 में इस मिसाइल का परीक्षण किया गया था। अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन के बाद भारत इंटरकॉन्टीनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) बनाने वाला 5वां देश है। अग्नि-5 मिसाइल 17 मीटर लंबा, दो मीटर चौड़ा और इसका भार करीब 50 टन है।
भारत के पास पहले से ही अग्नि सीरिज की अन्य मिसाइलें हैं। लेकिन अग्नि-5 के आ जाने के बाद भारत की सैन्य क्षमता में जबरदस्त इजाफा हुआ है। यह मिसाइल नैविगेशन, गाइडेंस, वारहेड और इंजन के मामलों में नई तकनीक से लैस है। इसकी गति ध्वनि की गति से 24 गुना ज्यादा है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































