विदाई समारोह में बोले राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, संसद को बार-बार बाधित न करें

president-pranab-mukherjee-farewell-ceremony-parliament

नई दिल्ली। वर्तमान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को संसद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित एक भव्य समारोह में विदाई दी गई। विदाई समारोह में सभी गणमान्य नेता मौजूद थे। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का स्वागत उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, लोकसभाध्यक्ष सुमित्रा महाजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार ने किया। विदाई समारोह में सभी नेताओं ने राष्ट्रपति मुखर्जी के लोकतांत्रिक मूल्यों को बरकरार रखने में उनके योगदान को याद किया।

Read Also: रामनाथ कोविंद होंगे देश के 14वें राष्ट्रपति, मिले 66 प्रतिशत वोट

विदाई समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवानी, पूर्व  प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद थे। विधाई समारोह में अपने संबोधन में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि ‘यह हम सभी के लिए राष्ट्रपति मुखर्जी के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करने का एक सुअवसर है।’ जबकि वर्तमान उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा कि उन्होंने अक्सर लोगों से स्वयं को देश के लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित करने की अपील की।

Read Also: Reliance Jio का धमाका, मात्र 148 में पाएं सालभर फ्री डाटा

अपने संबोधन में हामिद अंसारी ने राष्ट्रपति मुखर्जी के भारत के विचार में उनके अटल विश्वास के लिए प्रशंसा की। राष्ट्रपति के सम्मान में उन्होंने कहा कि मुखर्जी ने देश की ‘सबसे बड़ी ताकत’ के तौर पर बहुलवाद और विविधता पर जोर दिया। उन्होंने शीर्ष पद की काफी प्रतिष्ठा और गरिमा बढ़ाई। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर उनके विचारों ने इस पद का कद बढ़ाया है।’

Read Also: शर्मनाक! कलियुग में पत्नी बनी ‘द्रोपदी’, जुए में पत्नी को हारा पति

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

विदाई समारोह के आयोजन के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सभी सांसदों को धन्यवाद किया और आभार व्यक्त किया। उन्होंने संसद की कार्यवाही को बाधित करने के मामले में कहा कि सांसदों को संसद की कार्यवाही को बार-बार बाधित करने से बचना चाहिए। इससे विपक्ष को अधिक नुकसान होता है। साथ ही मुखर्जी ने यह भी कहा कि सरकार को भी अध्यादेश का रास्ता बार-बार अपनाने से बचना चाहिए। इसे किसी अपरिहार्य परिस्थितियों के लिए बचाकर रखना चाहिए।

Read Also: ये हैं बिहार के ऐसे नेता जिनकी राजनीति सबके समझ से परे है

विदाई समारोह में अपने राष्ट्रपति भवन में बिताए गए पलों को याद करते हुए कहा कि ‘मैं इस भव्य इमारत से खट्टी मिट्ठी यादों और इस सुकून के साथ जा रहा हूं कि मैंने इस देश के लोगों की उनके एक सेवक के तौर पर सेवा की।’


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

विदाई समारोह में बोले राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, संसद को बार-बार बाधित न करें

president-pranab-mukherjee-farewell-ceremony-parliament
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts