चेतावनी: क्या भारत में कोरोना वायरस से 40 करोड़ से ज्यादा लोग हो जाएंगे पॉजिटिव?

भारत में कोरोना वायरस

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले के बीच एक और डरावनी रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि भारत में अगर कोरोना को समय रहते नहीं रोका गया तो 40 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना से पॉजिटिव हो जाएंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसी स्थिति भारत के लिए बेहद ही मुश्किल और दुखदायी होगा।

अमेरिका के वाशिंगटन स्थित सेंटर फॉर डीजिज डायनामिक्स, इकॉनोमी एंड पॉलिसी (CDDEP) ने ताजा रिपोर्ट में कहा है कि भारत में सिर्फ लॉकडाउन से कोरोना का मुकाबला नहीं किया जा सकता। अगर लोग एक-दूसरे से मेलजोल बंद नहीं करते हैं इसके काफी गंभीर नतीजे भुगतने होंगे।

सीडीडीईपी ने दावा किया है कि अगर ऐसे ही हालात रहे तो भारत में जुलाई महीने तक 30 से 40 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित होंगे। यह बेहद ही गंभीर मामला होगा और कोरोना का लोगों पर गंभीर हमला होगा। उस वक्त भारत में 20 से 40 लाख लोगों के लिए अस्पताल की जरूरत पड़ेगी।

सीडीडीईपी के डायरेक्टर डॉ. लक्ष्मीनारायण ने जी न्यूज से हुई बातचीत में कहा कि भारत में कोरोना ने अभी सिर्फ कदम ही रखा है। लॉकडाउन इससे बचाव का एक तरीका जरूर है लेकिन यह फूलप्रूफ व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी देश में 10 लाख लोगों में से सिर्फ 15 लोगों के वायरस की ही जांच हो पा रही है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

उन्होंने कहा कि एक बार जब सभी नागरिकों की जांच होगी उसके बाद ही कोरोना के वास्तविक स्थिति और स्टीक संख्या का पता चल पाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, अभी कोरोना वायरस सिर्फ उन्ही लोगों में है जो बाहर से भारत आए हैं। लेकिन धीरे-धीरे यह संक्रमण नीचे के तबकों में पहुंचना शुरू होगा।

अधिकारी ने कहा कि हम भले ही कह रहे हों कि स्टेज 3 या स्टेज 4 में ही ब्रेक लगाकर इसे रोका जा सकता है। लेकिन भारत के संदर्भ में अभी तक स्टेज 3 और स्टेज 4 आया ही नहीं है।

बता दें कि भारत में कोरोना का ताजा मामला 727 तक पहुंच गई है। गुरूवार 26 मार्च को 4 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई। जिसके बाद भारत में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 16 पहुंच गई है। हालांकि कोरोना से अबतक भारत में 44 लोग ठीक भी हुए हैं। लेकिन जिस रफ्तार से कोरोना फैल रहा है, अगर सरकार और लोग नहीं संभले तो हालात बेहद खराब हो सकते हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Santosh Suman

Santosh Suman

संतोष सुमन एक अनुभवी और समर्पित कंटेंट राइटर हैं जो वर्तमान में हन्ट आई न्यूज के लिए लिखते हैं। उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह राजनीति, टेक्नोलॉजी, करंट अफेयर्स, शिक्षा और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं।

चेतावनी: क्या भारत में कोरोना वायरस से 40 करोड़ से ज्यादा लोग हो जाएंगे पॉजिटिव?

भारत में कोरोना वायरस
Picture of Santosh Suman

Santosh Suman

संतोष सुमन एक अनुभवी और समर्पित कंटेंट राइटर हैं जो वर्तमान में हन्ट आई न्यूज के लिए लिखते हैं। उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह राजनीति, टेक्नोलॉजी, करंट अफेयर्स, शिक्षा और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं।

Related Posts