नई दिल्ली। पीएम मोदी तीन अफ्रीकी देशों के दौरे पर हैंं। उनका पहला पड़ाव रवांडा था। दूसरे पड़ाव में पीएम मोदी युगांडा पहुंचे हैं। युगांडा में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि युगांडा समेत पूरा अफ्रीका भारत के लिए महत्वपूर्ण है। पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि भारत और युगांडा के बीच श्रम और शोषण के खिलाफ संघर्ष का रिश्ता है।
पीएम मोदी ने युगांडा में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आज मेक इन इंडिया भारत की पहचान बन गया है। पीएम मोदी ने कहा कि आज हम भारत में बनी चीजें उन देशों में बेच रहे हैं, जहां के कभी हम आयात करते थे। उन्होंने कहा कि संभव है कि जल्द ही युगांडा में भी मेड इन इंडिया का स्मार्टफोन नजर आएगा।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पंजाब बाढ़ त्रासदी: आह्वान फाउंडेशन का बड़ा राहत अभियान, 30,000 राहत किट वितरित करने का संकल्प
पंजाब में आई भीषण बाढ़ से मची तबाही के बीच आह्वान फाउंडेशन ने राहत और…

Gold Rate Today: 9 सितंबर 2025: आज का सोने का भाव
Gold Rate Today: भारत में सोने का भाव हमेशा से ही आम लोगों और निवेशकों…

Lunar Eclipse 2025: दुनिया ने देखा ब्लड मून का नजारा, 3 घंटे तक चंद्रमा पर छाई पृथ्वी की रहस्यमयी छाया!
Lunar Eclipse Photos 2025 – साल 2025 का अंतिम चंद्र ग्रहण दुनिया भर के खगोल…
युगांडा से भारत का रिश्ता आज का नहीं है, बल्कि शताब्दियों का है।
हमारे बीच श्रम का रिश्ता है, शोषण के खिलाफ संघर्ष का रिश्ता है।
ताजा खबरें 😄👇
Happy New Year Shubhkamna Sandesh: अपने फ्रेड्स और फैमली को भेजें यह शुभकामना संदेश
नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का संदेश लेकर आता है।…
Dec 18, 2025Huawei Mate 80 सीरीज: डिमांड इतनी ज्यादा कि कंपनी भी हैरान! क्या आपको भी करना होगा इंतजार?
Huawei ने चीन के स्मार्टफोन बाजार में Mate 80 सीरीज के साथ धमाकेदार वापसी की…
Dec 16, 2025क्या बंद हो रही है लाडकी बहिन योजना? नवंबर-दिसंबर की किस्तें अटकीं, जानें पूरा मामला
महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना में दो महीने से किस्तें अटकी हैं। चुनावी प्रक्रिया को…
Dec 9, 2025युगांडा विकास के जिस मुकाम पर आज खड़ा है, उसकी बुनियाद मजबूत कर रहे युगांडा वासियों के खून-पसीने में भारतीयों का भी बहुत बड़ा योगदान है: PM
— PMO India (@PMOIndia) July 24, 2018
युगांडा में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि युगांडा के साथ भारत का रिश्ता आज का नहीं है, बल्कि शताब्दियों का है। हमारे बीच श्रम का रिश्ता है, शोषण के खिलाफ संघर्ष का रिश्ता है। युगांडा विकास के जिस मुकाम पर आज खड़ा है, उसकी बुनियाद मजबूत कर रहे युगांडा वासियों के खून-पसीने में भारतीयों का भी बहुत बड़ा योगदान है।
युगांडा की राजधान कंपाला में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘ कल मैं युगांडा की संसद को संबोधित करूंगा। कुछ दिन पहले मैंने भारतीय संसद में भाषण दिया था। आप सभी ने सुना होगा। मैं आप सभी का आभारी हूं।’
अफ्रीका के लिए 3 billion dollars से अधिक के lines of credit के projects को मंजूरी दी गई है।
India Africa Forum Summit के अंतर्गत हमारा 10 billion dollars का commitment है।600 million dollars की अनुदान सहायता और 50,000 छात्रों के लिए scholarships के लिए भी हम प्रतिबद्ध हैं: PM
— PMO India (@PMOIndia) July 24, 2018
इससे पहले मोदी ने मंगलवार को रवांडा के रवेरू मॉडल गांव के गरीब परिवारों को आज 200 गायें दान में दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दूरदराज स्थित रवांडा के गांवों में आर्थिक सशक्तिकरण के साधन के तौर पर गायों को इतना महत्व देता देख कर भारत में भी लोगों को अच्छा लगेगा। प्रधानमंत्री की रवांडा यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच एक रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटर, गूगल प्लस पर फॉलो करें

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।



































