समय सीमा के अंदर कार्य करना पत्रकारिता की पहली शर्त- राजेश सुंदरम

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक के संरक्षण एंव मार्गदर्शन में पत्रकारिता एंव जनसंचार विभाग द्वारा विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पी टी आई के मुख्य संपादक राजेश सुंदरम एंव विशिष्ट अतिथि के तौर पर टी वी नाइन भारतवर्ष के वरिष्ठ पत्रकार दिनेश पाठक उपस्थित रहे।

बतौर मुख्य अतिथि राजेश सुंदरम ने पत्रकारिता के विद्यार्थियों को पहले पी.टी.आई. न्यूज एजेंसी का इतिहास एंव वर्तमान कार्यपद्धति से अवगत कराया। राजेश सुंदरम ने सभी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “पहले पत्रकारिता में कार्य करना एंव करियर बनाना बहुत कठिन हुआ करता था, लेकिन अब पत्रकारिता एक शानदार करियर बन चुका है। समय सीमा के अंदर कार्य करना ही पत्रकारिता की पहली शर्त होती है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पंजाब राहत अभियान

पंजाब बाढ़ त्रासदी: आह्वान फाउंडेशन का बड़ा राहत अभियान, 30,000 राहत किट वितरित करने का संकल्प

पंजाब में आई भीषण बाढ़ से मची तबाही के बीच आह्वान फाउंडेशन ने राहत और…

Sep 20, 2025
Gold Rate Today

Gold Rate Today: 9 सितंबर 2025: आज का सोने का भाव

Gold Rate Today: भारत में सोने का भाव हमेशा से ही आम लोगों और निवेशकों…

Sep 9, 2025
Lunar Eclipse

Lunar Eclipse 2025: दुनिया ने देखा ब्लड मून का नजारा, 3 घंटे तक चंद्रमा पर छाई पृथ्वी की रहस्यमयी छाया!

Lunar Eclipse Photos 2025 – साल 2025 का अंतिम चंद्र ग्रहण दुनिया भर के खगोल…

Sep 8, 2025

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय

पत्रकारिता के छात्र सदैव नई तकनीक से जुड़ कर रहें एवं पाठ्यक्रम के आलावे मीडिया संस्थाओं की भी जानकारी रखें। मीडिया में काम करने के लिए मीडिया बिजनेस की भी अच्छी समझ होनी चाहिए। अगर आप एक अच्छे लेखक व संचारक हैं तो आप सफल पत्रकार बन सकते हैं।”

विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार दिनेश पाठक ने अपने उद्बोधन में कहा कि “मीडिया का स्वरूप पूर्णतः बदल चुका है। प्रिंट मीडिया सिमटता जा रहा है। डिजिटल मीडिया रोजगार का एक बहुत बड़ा बाजार बन गया है। आज हर मीडिया संस्था सोशल मीडिया पर भी सक्रिय है। पत्रकारिता के छात्रों को हर विषय का गहन अध्ययन करना होगा। मीडिया क्षेत्र में हरेक शब्द के लिए संपादक जिम्मेदार होता है, इसीलिए भाषा शैली व शब्दों के चयन पर विशेष ध्यान दें। आज जनसंपर्क और विज्ञापन का बाजार भी बढ़ता जा रहा है। आप पत्रकारिता के अलावे मीडिया के कई क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते हैं।”

ताजा खबरें 😄👇

हैमर और कटाना हथियार

भारत-फ्रांस में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, सेना को मिलेगा हैमर और कटाना हथियार

भारत और फ्रांस ने मिलकर दो बड़े रक्षा समझौते किए हैं, जिनसे भारतीय सेना की…

Nov 25, 2025
सपने में आभूषण देखना

सपने में आभूषण देखना देता है व्यापार में उन्नति का संकेत, जानिए सपने में आभूषण देखने के शुभ फल

सपने में आभूषण देखना शुभ होता का संकेत होता है लेकिन कई बार यह सपना…

Nov 23, 2025
Cibil Score

Cibil Score: RBI का नया 15 तारीख वाला नियम, सही समझे तो स्कोर रहेगा 750+, नहीं तो गिरेगा तेजी से

Cibil Score: RBI के 15 तारीख वाले नए नियम से अब हर ग्राहक के लिए…

Nov 5, 2025

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय

पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ विशाल शर्मा ने सभी छात्रों से कहा कि “आप सभी लोग नित्य दिन कुछ नया सीखने का प्रयास करें। अच्छे पत्रकार की पहचान उनके द्वारा पूछे गए प्रश्न से होती है इसीलिए आप भी प्रश्न पूछने की आदत डालें। नियमित रूप से संपादकीय एंव लेखों को पढ़ें।”

कार्यक्रम के उपरांत कई छात्रों ने अतिथियों से पत्रकारिता में करियर व मीडिया संस्थाओं की कार्यप्रणाली से संबधित कई प्रश्न भी पूछें।

कार्यक्रम का संचालन विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ दिवाकर अवस्थी ने किया एंव अतिथियों का परिचय व कार्यक्रम प्रस्तावना डॉ जितेंद्र डबराल ने दिया। मौके पर सह प्राध्यापक डॉ योगेंद्र पांडेय, सहायक प्राध्यापक डॉ ओमशंकर गुप्ता, डॉ रश्मि गौतम, डॉ हरिओम कुमार, सौरव सिंह, प्रेमकिशोर शुक्ला एंव सागर कनौजिया उपस्थित थे।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

समय सीमा के अंदर कार्य करना पत्रकारिता की पहली शर्त- राजेश सुंदरम

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts