असम की आग मुंबई तक पहुंची, MNS की मांग मुंबई में भी लागू हो एनआरसी

असम-की-आग-मुंबई-तक-पहुंची-mns-क

नई दिल्ली। असम में NRC ड्राफ्ट को लागू करने को लेकर सड़क से लेकर संसद तक हंगामा मचा हुआ है। इसकी आग मुंबई में भी देखने को मिली। महाराष्ट्र में भी असम की तरह ही एनआरसी लागू करने की मांग की जाने लगी है।

एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने मुंबई में भी इसे लागू करने की बात कही है। एमएनएस का आरोप है कि मुंबई में बड़ी तेजी से बांग्लादेशियों की संख्या बढ़ रही है।

बता दें कि सोमवार को असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (एनआरसी) का दूसरा और अंतिम ड्राफ्ट सोमवार को जारी कर दिया गया है। असम में 2.89 करोड़ लोगों का नाम एनआरसी रिपोर्ट में शामिल है। जबकि इसमें नाम शामिल करने के लिए 3.29 करोड़ लोगों ने आवेदन दिया था।

वो…वो लड़की बहुत बड़ी हो गई…

उधर एनसीआर रिपोर्ट को लेकर राज्यसभा में चर्चा शुरु हो गई है। इस पर चर्चा के लिए सभी दलों को तीन-तीन मिनट का समय दिया गया है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

उधर एनसीआर के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जिन लोगों का नाम नागरिकता रजिस्टर में नहीं है उनकी जांच सही तरीके से होनी चाहिए। कोर्ट ने कहा कि सभी को अपनी नागरिकता साबित करने के लिए समान अवसर मिलना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि राज्य इसमें सही प्रक्रिया का पालन करे।

गौरतलब है कि असम में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर का दूसरा और आखिरी ड्राफ्ट जारी हो चुका है। इनमें 3.29 करोड़ आवेदकों में से 2.90 करोड़ आवेदक वैध पाए गए हैं। 40 लाख आवेदकों के नाम ड्राफ्ट से गायब हैं। पहला ड्राफ्ट पिछले साल दिसंबर के आखिर में जारी हुआ था।


मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटरगूगल प्लस पर फॉलो करें


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

असम की आग मुंबई तक पहुंची, MNS की मांग मुंबई में भी लागू हो एनआरसी

असम-की-आग-मुंबई-तक-पहुंची-mns-क
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts