सलमान खान की संपत्ति का वारिस कौन होगा? खुद सलमान ने किया ऐलान, कहा- मेरे जाने के बाद…

सलमान खान की संपत्ति का मालिक कौन होगा?

जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सलमान खान ने अपने 2300 सौ करोड़ की संपत्ति के बारिश का ऐलान कर दिया है? ऐसे में सवाल उठता है कि सलमान खान की इस संपत्ति का वारिस कौन होगा? क्या सलमान खान अपने भाई के बेटों को यह धन-दौलत देंगे?

बता दें कि सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक मशहूर एक्टर हैं। भारत के साथ-साथ दुनिया के कई देशों में सलमान खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। बॉलीवुड में उन्होंने एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दी हैं। हालांकि अपने फिल्मी करियर के शुरुआती दिनों में सलमान खान को भी संघर्ष करना पड़ा था।

बॉलीवुड फिल्म मैंने प्यार किया हिट होने के बाद सलमान खान की गाड़ी चल पड़ी और उन्होंने फिर फिल्मी करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। फिल्मों से उन्होंने बहुत सारी कमाई की है। अब ऐसे में उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

सलमान खान की संपत्ति
Salman Khan Farm House

बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में शुमार सलमान खान के पास 2300 करोड़ की संपत्ति है। इतनी बड़ी धन-दौलत का मालिक होने के बाद भी सलमान खान की शादी अब तक नहीं हुई है। सलमान खान ने दबंग और फिल्म टाइगर जिंदा है जैसे कई जबरदस्त हिट मूवी दिए हैं। वह बॉलीवुड के इकलौते एक्टर हैं जिनकी फिल्में आने से पहले ही हिट हो जाती है।

सलमान खान मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। सलमान खान के पास भारत के साथ-साथ विदेशों में भी अच्छी खासी संपत्ति है। सलमान खान एक फिल्म के लिए 100 से लेकर 130 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। उनके पास अर्पिता फॉर्म के नाम से एक आलीशान फार्म हाउस है जिसकी कीमत 80 करोड़ के आसपास बताई जाती है।

इस आलीशान बंगले में सलमान खान कई बार अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताते हुए नजर आ चुके हैं। दुबई के बुर्ज खलीफा के पास एड्रेस डाउनटाउन में एक शानदार अपार्टमेंट के मालिक भी सलमान खान हैं। ऐसे में सलमान खान की संपत्ति का मालिक कौन होगा? इस बारे में तरह-तरह के कयास लगाए जाते हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा

आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुर्शिदाबाद में हुई मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों…

Feb 10, 2026
Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth

Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी

साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…

Jan 30, 2026
Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography

Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर

जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…

Jan 29, 2026

सलमान खान का परिवार
सलमान खान का परिवार

सलमान खान की संपत्ति का मालिक कौन होगा?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई द्वारा पिछले कुछ दिनों से सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस बारे में सलमान खान ने पुलिस में खुद रिपोर्ट दर्ज करवाई है। सलमान खान के द्वारा दिया गया एक इंटरव्यू इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें उनसे पूछा गया था कि उनकी करोड़ों रुपए की संपत्ति का मालिक कौन होगा?

इस सवाल के जवाब में सलमान खान ने उस इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मैं शादी करूं या नहीं करूं, मेरे जाने के बाद मेरी संपत्ति पर ट्रस्ट का हक होगा। यदि शादी करता हूं तो आधी संपत्ति ट्रस्ट को दान दे दी जाएगी। यदि शादी नहीं करता हूं तो मेरी पूरी संपत्ति ट्रस्ट के नाम कर दी जाएगी। बता दें कि सलमान खान के पास अनुमानित 2300 करोड़ की संपत्ति होने का दावा किया जाता है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

सलमान खान की संपत्ति का वारिस कौन होगा? खुद सलमान ने किया ऐलान, कहा- मेरे जाने के बाद…

सलमान खान की संपत्ति का मालिक कौन होगा?
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts