विटामिन डी की कमी से कौन सा रोग होता है? Vitamin D की कमी कैसे पूरा करें?

विटामिन डी की कमी से कौन सा रोग होता है?

विटामिन डी की कमी से कौन सा रोग होता है? विटामिन डी (Vitamin D) हमारे शरीर को सेहतमंद रखने में बड़ा मदद करता है। विटामिन डी (Vitamin D) मुख्य रूप से मछली, पनीर, अंडा, लिवर ऑयल में पाया जाता है। सूर्य से भी हमें विटामिन डी प्राप्त होता है। यह विटामिन डी का सबसे बड़ा और मुख्य स्रोत है। विटामिन डी हमारे इम्युनिटी सिस्टम के मजबूती देने के साथ-साथ हमारी हड्डियों को भी मजबूत करता है।

विटामिन डी की कमी से होने वाला रोग – Vitamin D Deficiency Disease

विटामिन डी की कमी होने से हमारी हड्डियाँ कमजोर हो जाती हैं। Vitamin D की कमी से शरीर में कैल्शियम का उपयोग सही तरीके से नहीं हो पाता है। अगर ब्लड में कैल्शियम की मात्रा कम हो जाती है तो उसे पूरा करने के लिए खून हमारे हड्डियों से कैल्शियम लेना शुरू कर देता है। इसके कारण हमारे पैरों में कई बार भयंकर दर्द और ऐठन की समस्या भी होती है।

विटामिन डी की कमी होने के मुख्य लक्षण
  1. इन्सान जल्दी-जल्दी थक जाता है
  2. चलते वक्त घुटनों से तेज आवाज आना
  3. बेचैनी होना और चिड़चिड़ापन आना
  4. हड्डी और मांसपेशी में कमजोरी होना
  5. बालों का झरना और याददाश्त कमजोर होना
  6. पीरियड्स अनियमित होना और इनफर्टिलिटी की संभावना
  7. शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर होना

विटामिन डी की कमी से हाइपरटेंशन, डायबिटीज जैसे रोगों का खतरा भी हमेशा बना रहता है। Vitamin D की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और फ्रेक्चर का खतरा बना रहता है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

गन्ने का जूस पीने के फायदे

गर्मियों में गन्ने का जूस क्यों है फायदेमंद, इम्यूनिटी से लेकर एनर्जी तक देता है फायदा

गन्ने का जूस पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। गर्मी में थकान, कमजोरी…

Jan 28, 2026
Happy New Year Shubhkamna Sandesh

Happy New Year Shubhkamna Sandesh: अपने फ्रेड्स और फैमली को भेजें यह शुभकामना संदेश

नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का संदेश लेकर आता है।…

Dec 18, 2025
Marriage Pressure से कैसे बचें?

Marriage Pressure: शादी की उम्र निकलने पर रिश्तेदारों देते हैं ताने, ऐसे बचें इस दबाव से

समाज में आज भी शादी को लेकर दबाव बहुत गहरा है। खासकर महिलाओं को रिश्तेदारों…

Aug 29, 2025

Vitamin D की कमी कैसे पूरा करें? – How to complete Vitamin D deficiency
  • रोजाना 30 मिनट धूप में रहने से विटामिन डी की पूर्ती हो जाती है। हालांकि सुबह के धूप में यह ज्यादा फायदा पहुंचाता है।
  • खाने में मछली, अंडा की जर्दी, दूध, अनाज और मशरूम की सलाद को इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • विटामिन डी को जरूरत से अधिक खाने से किडनी खराब होने का भी खतरा रहता है। इसलिए सीमित और जरूरत अनुसार ही इसका सेवन करें।

नोट – ऊपर दी गई जानकारी सामान्य जन को ध्यान में रखकर दी गई हैं। किसी भी उपचार को करने से पहले डॉक्टर की उचित सलाह जरूर लें। हन्ट आई न्यूज इसकी प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

विटामिन डी की कमी से कौन सा रोग होता है? Vitamin D की कमी कैसे पूरा करें?

विटामिन डी की कमी से कौन सा रोग होता है?
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts