कैंसर के संकेत हो सकते हैं पुरुषों में यह 10 लक्षण, ना करें इग्नोर

कैंसर के लक्षण में पुरुषों में क्या होते हैं

दुनिया भर में ज्यादातर मौतें कैंसर की वजह से होती हैं। ज्यादातर लोगों को कैंसर के शुरुआती लक्षण समझ में नहीं आते या फिर वे इसे नजरअंदाज कर देते हैं। बाद में यही कैंसर के लक्षण गंभीर हो जाते हैं और मौत की वजह बनते हैं। इसलिए कैंसर के संकेत को पहचानना बहुत ही जरूरी है। पुरुषों में यह 10 लक्षण कैंसर के संकेत हो सकते हैं। आइए जानते हैं उन लक्षणों के बारे में-

Whatsapp GroupJoin
Telegram channelJoin

दुनिया भर में 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे मनाया जाता है। इस गंभीर बीमारी से लोगों को बचाने के लिए जागरूक करने और लक्षणों की पहचान करने के तरीकों को बताया जाता है। बता दें कि कैंसर का इलाज काफी लंबा चलता है और कई लोग अपनी जिंदगी की जंग कैंसर की वजह से हार जाते हैं। पुरुषों में कैंसर के कई लक्षण हो सकते हैं। इन लक्षणों को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Follow us on Google News

पुरुषों में कैंसर के संकेत के 10 लक्षण

पेशाब में दिक्कत होना

कुछ पुरुषों में जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, पेशाब से जुड़ी दिक्कतें बढ़ने लगती है। रात में बार-बार बाथरूम जाने की जरूरत पड़ती है। कई बार पेशाब कंट्रोल नहीं हो पाता है। पेशाब के समय जलन महसूस होती है और कभी-कभी इससे खून भी आता है। ऐसे में यदि आपके साथ भी इस तरह के लक्षण देखने को मिल रहे हैं तो यह प्रोस्टेट के बढ़ जाने की वजह से होते हैं। यह प्रोस्टेट कैंसर के लक्षण भी हो सकते हैं। यदि आपको इस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें -   Kidney Health Tips: किडनी फेल होने के होते हैं यह वजह, रखें ख्याल
स्क्रीन में बदलाव

यदि हाल के दिनों में स्किन पर तिल या मस्से में किसी तरह का बदलाव देखने को मिला है तो यह संकेत गंभीर हो सकते हैं। अगर आपको भी ऐसा कोई लक्षण दिखता है तो बिना कोई लापरवाही किए डॉक्टर से मिले। यह स्किन कैंसर के लक्षण हो सकते हैं।

भोजन निगलने में दिक्कत

कैंसर की वजह से कुछ लोगों को समय-समय पर भोजन को निगलने में दिक्कत महसूस होती है। यदि आपके साथ भी इस तरह की समस्या हो रही है और आपका वजन भी अचानक कम हो रहा है या उल्टी हो रही है तो डॉक्टर से मिले। आप को गले या पेट कैंसर की जांच करवानी चाहिए। ऐसे लक्षणों को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करें।

यह भी पढ़ें -   कोरोना वायरस के लक्षण, बीमारी और उपचार, ऐसे पहचाने कोरोना के मरीज को
सीने में जलन की समस्या

सीने में जलन की समस्या कई कारणों से होती है। लेकिन यदि डाइट में बदलाव के बाद भी यह जलन कम नहीं हो रहा है तो आपको इसे गंभीरता से लेना चाहिए। सीने में बहुत ज्यादा जलन पेट या गले के कैंसर से जुड़ा हो सकता है। इसलिए समय रहते आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

मुंह में बदलाव होना

माउथ कैंसर होने की वजह से कई बार मुंह में बदलाव आ जाता है। अगर आप स्मोकिंग करते हैं या फिर तंबाकू का सेवन करते हैं तो आपको माउथ कैंसर की संभावना ज्यादा हो सकती है। इसकी वजह से मुंह में और होठों पर सफेद, लाल, भूरे या पीले रंग के धब्बे नजर आने लगते हैं। मुंह में घाव भी महसूस हो सकता है जो अल्सर जैसा दिखाई देता है। ऐसी समस्या होने पर तुरंत ही डॉक्टर से मिलें।

तेजी से वजन घटना

यदि बिना कोई एक्सरसाइज या वेट लॉस से संबंधित कोई क्रिया करने के बिना भी वेट लॉस हो रहा है तो यह स्ट्रेस या थायरॉइड की वजह से हो सकता है। लेकिन यदि इस वजह से भी वजन लगातार कम हो रहा है तो ये पैंक्रियाज, पेट या फिर लंग कैंसर का लक्षण हो सकता है। इसकी सही जानकारी टेस्ट से ही मिल सकती है।

यह भी पढ़ें -   माइग्रेन की समस्या: सिर में रहता है दर्द तो अपनाएं यह आसान तरीका
टेस्टिकल्स में गांठ या बदलाव होना

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, टेस्टिकल में गांठ, भारीपन या कोई भी बदलाव दिखने पर तुरंत ही योग्य चिकित्सक से संपर्क करें। समय रहते इलाज से इसपर काबू पाया जा सकता है।

खांसी बढ़ जाना या बार-बार आना – यदि आपको बार-बार खांसी की समस्या हो रही है और सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है तो यह लंग कैंसर के लक्षण हो सकते हैं।

बहुत थकान होना

कई ऐसे भी कैंसर हैं जिसमें बहुत ज्यादा थकान महसूस होता है। आराम करने के बाद भी थकान नहीं जाता है और यह थकान काम के बाद होने वाली थकान से अलग होती है। अगर आपको भी यह हो रहा है तो डॉक्टर से संकर्क करें।

छाती में बदलाव होना

पुरुषों में चेस्ट कैंसर की स्थिति में छाती में किसी तरह का गांठ हो सकता है। डॉक्टर्स के मुताबिक, छाती में किसी भी गांठ को पुरुषों के नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Whatsapp GroupJoin
Telegram channelJoin

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।